एक बार फिर विवादों में घिरे भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, बीच सड़क पर की महिला से हाथापाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पृथ्वी बीच सड़क एक महिला फैन से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर विवादों में हैं। शॉ बीच सड़क पर ही एक महिला फैन से भिड़ गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल, मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है। जब पृथ्वी के साथ फैन्स ने सेल्फी लेने की इच्छा जताई लेकिल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने के लिए मना कर दिया जिस के चलते कुछ फैंस उनपर भड़क गए और उनके दोस्त की कार पर हमला कर दिया था। पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो इसी घटना का बताया जा रहा है। वीडियो में पृथ्वी एक महिला फैन के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं। दोनों एक बेसबॉल बैट को पकड़े हुए हैं।
@PrithviShaw Attacked In Mumbai By Some Drunk People. This Video Is Very Scary.
— Nitin Kumar (@NitinKu29561598) February 17, 2023
Fans Need To Understand They Can't Misbehave With Any Celebrity.#PrithviShaw Somehow Managed To Grab Baseball Bat From That Lady.
This Lady #Sapnagill Attacked Prithvi Shaw Car With Baseball Bat. pic.twitter.com/OXeEAn1Etu
इस मामले पर पृथ्वी शॉ की ओर से बताया गया कि वो बुधवार को एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। इसके बाद एक शख्स उनके पास आकर सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी ने उस फैन को निराश न करते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके कुछ देर बाद वह शख्स अपने कुछ और दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और सेल्फी लेने की मांग करने लगा। पृथ्वी शॉ ने यह कहकर उन्हें मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ हैं और कोई डिस्टरबेंस नहीं चाहते।
इसके साथ ही जब पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त खाना खाने के बाद होटल से बाहर निकले तो कुछ लोग बेसबॉल स्टिक के साथ बाहर खड़े थे। उन लोगों ने पृथ्वी की कार का शीशा तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस वक्त पूरा विवाद हुआ उस वक्त पृथ्वी कार में थे और कोई विवाद विवाद नहीं चाहते थे। वहां एक महिला आई जिसका नाम सपना गिल है और कहा कि इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो झूठे आरोप लगा देगी। जानकारी अनुसार सपना गिल एक भोजपूरी अभिनेत्री है।
तो वहीं ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दो लोग अज्ञात हैं। गुरुवार को इसी मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, सपना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किनारा कर लिया और पृथ्वी शॉ पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में सपना गिल के वकील अली काशिफ खान का कहना है कि मारपीट सपना ने नहीं, बल्कि पृथ्वी शॉ ने की थी।