जेल में सुशील कुमार की जान को है खतरा, गैंगस्टर काला जेठड़ी की हिट लिस्ट में है पहलवान

काला जेठड़ी का भतीजा भी मारपीट के दिन घायल हुआ था, सुशील कुमार को आशंका है कि काला जेठड़ी के गुर्गे उसे जेल में ही मार सकते हैं, काला जेठड़ी इस समय मलेशिया में है, इसी व्यक्ति ने सुंपत मेहरा नामक व्यक्ति को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की सुपारी दी थी

Publish: May 27, 2021, 06:59 AM IST

Photo Courtesy: Scroll.in
Photo Courtesy: Scroll.in

नई दिल्ली। हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस की हिरासत में जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार खुद की हत्या का डर सता रहा है। सुशील कुमार को आशंका है कि मारपीट में घायल होने वाले एक अन्य व्यक्ति का चाचा गैंगस्टर काला जेठड़ी उसे जेल में ही मरवा सकता है। मृतक पहलवान सागर धनखड़ के साथ हुई मारपीट में काला जेठड़ी का भतीजा भी घायल हुआ था। जिसके बाद से ही सुशील कुमार को आशंका है कि अपने भतीजे का बदला लेने के लिए गैंगस्टर उसकी हत्या करवा सकता है।

यह भी पढ़ें : सुशील कुमार ने दोस्तों को कहकर बनवाया था मारपीट का वीडियो, 6 दिन की रिमांड पर है पूर्व चैंपियन

 इस समय सुशील कुमार गैंगस्टर की हिट लिस्ट में है। सागर धनखड़ हत्या मामले में गैंगस्टर काला जेठड़ी का एक गुर्गा लॉरेंस बिश्नोई भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। लिहाज़ा सुशील कुमार को इस बात की आशंका है कि जेठड़ी के इशारे पर उसका गुर्गा अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे जान से मार सकते हैं। 

4 मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम में जब सुशील कुमार ने सागर धनखड़ के साथ मारपीट की थी। तब उस दौरान काला जेठड़ी का भतीजा भी मौजूद था। उस भी चोटें आई थीं और वह भी बुरी तरह से घायल हो गया था। मारपीट के बाद जब सागर धनखड़ की मौत हो गई, और सुशील कुमार फरारी काट रहा था, उस दौरान वह दिल्ली पुलिस के अलावा काला जेठड़ी की गैंग से भी बचने की कोशिश कर रहा था। उसे इस बात का पूरा यकीन था कि जेठड़ी की गैंग के लोग उससे बदलना लेने के लिए ढूंढ रहे होंगे। 

यह भी पढ़ें : हत्या का आरोपी सुशील कुमार गिरफ्तार, सुशील कुमार का सहयोगी भी पुलिस की गिरफ्त में

रविवार को दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया। अदालत ने सुशील कुमार और अन्य आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर भेजा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस लगातार सुशील कुमार से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस पहलवानों और गैंगस्टर के बीच गठजोड़ वाले गिरोह का भी पता लगाने में जुटी हुई है। इसी दौरान काला जेठड़ी का नाम भी सामने आया है। काला जेठड़ी से सुशील कुमार के संबंध होने की बात भी कही जा रही है। काला जेठड़ी इस समय मलेशिया में रहता है। इसी ने सुंपत मेहरा नामक व्यक्ति को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की सुपारी दी थी। हालांकि हरियाणा पुलिस ने सलमान की हत्या करने की साजिश रचने वाले को गिरफ्तार कर लिया था।