दिल्ली के अलीपुर में गोदाम की दीवार गिरी, 5 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है

Updated: Jul 15, 2022, 10:06 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई है। 

मौके से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। घायलों ने दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। इस हादसे में करीब 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं बचाव अभियान जारी है। यह स्थानीय प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएम व एसडीएम कार्यालय लिखित में शिकायत के बावजूद भी अवैध गोदामों को नहीं रोक रहा था।