साल 2021 का सबसे ज्यादा पॉपुलर इमोजी बना खुशी के आंसू और प्यार भरा दिल इमोजी, ये दोनों दो साल से कर रहे हैं टॉप

दुनिया भर में सबसे ज्यादा Face-smiling और Hands इमोजी हुए यूज, Plants and Flowers इमोजी से भी कम यूज हुई flags कैटेगरी, दुनिया के 92 प्रतिशत लोग मैसेजिंग में इमोजी का करते हैं उपयोग

Updated: Dec 05, 2021, 11:12 AM IST

Photo Courtesy: GAMINGDEPUTY
Photo Courtesy: GAMINGDEPUTY

आज की दुनिया में बहुत कम लोग ही होंगे जो सोशल मीडिया से अछूते हैं। सोशल मीडिया और इमोजी का बड़ा गहरा नाता है, ये बिना शब्दों के अपनी भावनाएं अभिव्यक्त करने का आसान तरीका हैं। दिन में दर्जनों बार हम लोगों से संवाद करने के लिए शब्दों की जगह इमोजी का उपयोग करते हैं। आज के दौर में ऑनलाइन चैट काफी अहम हो गई है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इमोजी की मदद से भावनाएं व्यक्त करना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। विश्व के 92 प्रतिशत लोग इमोजी का भरपूर उपयोग करते हैं। दुनिया भर की भाषाओं के डिजिटलीकरण के लिए जिम्मेदार गैर-लाभकारी संगठन Unicode Consortium  द्वारा 2021 में सबसे ज्यादा बार यूज की गई इमोजी की रैंकिंग जारी की है।

इस साल सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला इमोजी टियर्स ऑफ ज्वॉय याने खुशी के आंसू रहा है। वहीं, दूसरा इमोजी रेड हार्ट वाला है। ये दोनों इमोजी साल 2019 की लिस्ट में भी पहले और दूसरे स्थान पर थे। जबकि तीसरे नंबर से लेकर 9वें नंबर तक के इमोजी की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है।

अगर आप खुश है औऱ आपका दिल खुशी से फूला नहीं समा रहा है, या आप किसी बात से दुखी है, आंखें आंसुओं से भरी है या फिर किसी के लिए प्यार उमड़ रहा है और तो और किसी पर भयानक गुस्सा आ रहा हो भी आप बिना कहे अपनी भावना इमोजी से व्यक्त कर सकते हैं। कहीं कुछ लिखने की जगह लोग इमोजी से ही अपनी भावनाए प्रकट करने लगे हैं। अब तक इस साल सोशल मीडिया पर 10 इमोजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया, जिनमें थम्स अप, नमस्ते, हंसने वाले इमोजी, ROFL याने Rolling On The Floor Laughing याने हंसते –हंसते लोटपोट होने वाले इमोजी, प्यार बरसाने के लिए लव इमोजी, वहीं लोगों ने एक दूसरे से मदद के लिए मिन्नतें करने वाले इमोजी को भी खूब यूज किया। इसे Pleading Face Emoji कहा जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर करीब 3,663 तरह के इमोजी मौजूद हैं, जिनमें से केवल 100 इमोजी ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए हैं। वे 100 इमोजी साल 2021 में शेयर किए गए सभी इमोजी का 82 प्रतिशत हिस्सा कवर करते हैं। ‘Smileys and Emotion’, ‘People and body’, ‘Activities’ और ‘Flags’ इमोजी यूज किए गए हैं। सबसे ज्यादा Face-smiling और Hands इमोजी का यूज किया गया है। Plants and Flowers इमोजी भी काफी बार उपयोग हुए। सबसे कम flags कैटेगरी के इमोजी उपयोग किए गए जबकि इसके करीब 258 आप्शन मौजूद हैं।