पर्दे पर नजर आएगी दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोग्राफी, पहली डेथ एनिवर्सी के मौके पर फिल्म का ऐलान

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान पर फिल्म बनाएंगे भूषण कुमार, टी सीरीज ने खरीदे राइट्स, लीड रोल पर सस्पेंस जारी

Updated: Jul 03, 2021, 12:09 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में कोरियोग्राफी से कमाल करने वाली सरोज खान की कहानी अब सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। कोरियोग्राफर सरोज खान पर फिल्म बनाने का ऐलान टी सीरीज ने किया है। देश की बड़ी फिल्म और म्यूजिक निर्माण कंपनी के भूषण कुमार ने सरोज खान की बायोपिक बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने सरोज खान के बच्चों से उसके राइट्स खऱीद लिए हैं।

सरोज खान के दोनों बच्चों राजू खान और सुकैना खान ने अपनी मां की कहानी पर फिल्म बनाने के राइट्स भूषण कुमार को दिए हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस लीड लोल में होंगी और सरोज खान का किरदार निभाएगी।

सरोज खान की बायोपिक के बार में भूषण कुमार का कहना है कि "सरोज जी ने अपने डांस मूव्स से कलाकारों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, साथ ही  उन्होंने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। सरोज खान का डासं स्टाइल फिल्मों को हिट करने का फार्मूला बन गया था।

सरोज खान के कोरियोग्राफ किए सैकड़ों गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं, लोग उन्हें देखना और उन जैसा नाचना पसंद करते हैं। फिल्मों से ज्यादा गाने हिट होते थे। जिसे देखने लोग थिएटर्स तक खींचे चले आते थे।  सरोज खान की रियल लाइफ भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है, महज 3 साल की छोटी सी उम्र उनका स्ट्रगल शुरू हुआ। उनकी लाइफ में काफी ट्वीस्ट और टर्नस रहे हैं। अपनी मेहनत और काबीलियत के बल पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास मकाम हासिल किया।

 मुंबई में 1948 में जन्मी सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर फ़िल्म नज़राना में काम किया था। एक्टिंग के बाद वे कोरियोग्राफिर बन गई उन्होंने अपने करियर के चार दशकों में दो हजार से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। सरोज खान को भारत में "द मदर ऑफ डांस / कोरियोग्राफी" के तौर पर जाना जाता है। सरोज खान की आखिरी फिल्म कलंक थी, जिसमे माधुरी दीक्षित और आलिया भट् नजर आईं थी।

 13 साल की उम्र में सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से शादी कर ली थी, जो उनसे करीब 30 साल बड़े थे। गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वैजंती माला से लेकर आज के दौर की कई टॉप एक्ट्रेसेज सरोज खान के इशारों पर नाच चुकी हैं। श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया में हवा हवाई गाने से उनके करियर ने उन्हे पहचान मिली।

नगीना और चांदनी माधुरी दीक्षित के साथ, तेजाब का एक दो तीन गाना, फिल्म बेटा का धक् धक् करने करने लगा गाने से सरोज को इंडस्ट्री में टॉप कोरियोग्राफर का स्थान मिला। वे कई अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी है। 3 जुलाई 2020 को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बायोपिक अनाउंस हुई है।