02 May Rashifal: दान पुण्य करने से मिलेगी मानसिक शांति

घर से जुड़ा हुआ निवेश लाभदायक सिद्ध होगा

Updated: May 01, 2021, 02:03 PM IST

Photo courtesy: Askharshali
Photo courtesy: Askharshali

इस समय पूरी मानव जाति कोरोना महामारी से पीड़ित है, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए परम पूज्य गुरुदेव श्री शंकराचार्य जी महाराज द्वारा प्रदत्त एक अचूक उपाय है। उसका प्रयोग कर तत्काल लाभ पाया जा सकता है।

    अच्युताय नम:

    अनंताय नमः

    गोविन्दाय नमः

इस मंत्र का निरंतर जप करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी

मेष:- यदि आप बैंक से लोन लेने के प्रयास में बहुत से थे तो आज आपका प्रयास सफल हो सकता है। किसी रिश्तेदार से मिला तोहफा आपकी प्रसन्नता का कारण बन सकता है। प्रेम की दिशा परिवर्तित हो सकती है। आज जीवन को निकट से जानने का मौक़ा मिलेगा। जीवनसाथी आपकी प्रसन्नता का कारण बन सकता है।

वृष:- आपकी दानशीलता आपके लिए वरदान सिद्ध होगी। घरेलू समस्याओं में आज अधिक धन बर्बाद हो सकता है और यही मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। इस राशि के कुछ लोग आभूषण का क्रय कर सकते हैं। आज अतीत से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति आपके संपर्क में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।

मिथुन:- आज अपनी विशेष ऊर्जा के कारण आप किसी भी कार्य को शीघ्रता पूर्वक करने में सफल रहेंगे। घर से जुड़ा हुआ निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। भाई के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित कर पाएंगे। किसी भी विवाद को बहुत बढ़ाने की बजाए सरलता से हल करने की कोशिश करें। अधिवक्ता से परामर्श करने के लिए आज अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ हास परिहास में की गई वार्ता में किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है।

कर्क:- अपना जिद्दी स्वभाव त्याग देने में ही आपकी भलाई है। आपके अनावश्यक खर्च से जीवनसाथी नाराज़ हो सकते हैं। आज आप सभी से दूर होकर कहीँ शांत एकांत स्थान पर जाकर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।

और पढ़ें: श्री राम ने वानरों को क्यों कहा भरत से भी कहीं अधिक प्रिय

सिंह:-  आज आपको अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज कई दिशा में धन खर्च होने की संभावना है। हो सकता है कि मित्र आपकी आवश्यकताओं को गंभीरता से न लें इसलिए उनसे वार्ता करते समय अपने हितों को दरकिनार न करें।आज प्रिय की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।आपके श्रेष्ठ या सद्गुरु का सहयोग आपको मिलेगा।आज जीवनसाथी आपके साथ फ़रिश्ते की तरह व्यवहार करेगा।

कन्या:- आज बेहिचक अपने विचारों की अभिव्यक्ति करें क्योंकि आत्मविश्वास की कमी समस्याओं को जटिल बना देगी और तरक़्क़ी में अवरोध भी पैदा करेगी। इसलिए परेशानियों का सामना उन्मुक्त होकर करना चाहिए। आज अर्थलाभ की पूरी पूरी संभावना है। मानसिक शांति के लिए कुछ दान पुण्य करने की आवश्यकता है। अनियंत्रित शब्दों के प्रयोग से बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। अनावश्यक चर्चाओं में समय नष्ट करने की अपेक्षा शांत रहना बेहतर होगा। यह ध्यान रहे कि महत्वपूर्ण कार्यों के कारण ही हम जीवन को सार्थक बना सकते हैं। आज खाली समय में आप अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेंगे। परिवार में चल रही कठिनाई से आज राहत मिलेगी। आज किसी विदेशी भाषा को सीखकर आप समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

तुला:- आज बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने पर आपको अच्छा अर्थ लाभ होगा। आज बड़े बुज़ुर्गों की राय लेकर उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील रहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रूप रंग के निखार का प्रयास संतोष जनक परिणाम देगा। संभव है कि जीवनसाथी की ओर से कुछ तनाव मिले। प्रयास करने पर घर में ही मनोरंजक का वातावरण बना सकते हैं।

वृश्चिक:- प्राप्त हुआ धन आपके अनुमान के अनुसार नहीं होगा। प्रभाव शाली लोगों के सहयोग से आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक परिवर्तन आपकी भावुकता का कारण बनेगा, लेकिन आप अपनी भावाभिव्यक्ति किसी ख़ास के सामने करेंगे। यदि आपके मन में अशांति हो तो एकांत में रहने की बजाए किसी अनुभवी के साथ रहना अधिक श्रेयस्कर होगा। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, जिसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। घर वालों की उपेक्षा आज आपके क्रोध का कारण बन सकती है।

और पढ़ें: बिना विवेक के किसी भी कार्य में नहीं मिलेगी सफलता

धनु:- शारीरिक स्फूर्ति के लिए आज खेल में आपकी भागीदारी हो सकती है। सृजनात्मक विचारों का सहारा लेने से आय में बढ़ोत्तरी होगी। विवाद और मतभेदों को उपेक्षित कर देना चाहिए। पुराने अपराधों को भुलाकर और खुशियां वितरित करके आप अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। इस राशि के छात्रों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। घर के किसी सदस्य के द्वारा आपके प्रतिकूल की गई चर्चा से आप आहत हो सकते हैं।

मकर:- यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो अपने धन और समय को नष्ट करने वालों से बच के रहना चाहिए। अधिक चिंता से स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को तत्काल सुलझाना चाहिए। यदि दिमागी परेशानी चल रही हो तो किसी अनुभवी के साथ अपनी बात को शेयर करें। दिन के अंत में जीवनसाथी आपकी समस्याओं को समझेगा। यात्रा पर किसी अजनबी से हुई मुलाक़ात आपको सुखद अनुभूति प्रदान करेगी।

कुम्भ:- आज किसी निकट के संबंधी के यहां जाने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार की कोई समस्या आपके तनाव का कारण बन सकती है। महत्वपूर्ण रिश्तों को समय न देने से रिश्ते टूट सकते हैं। बेरोजगारों को अपना प्रयास बढ़ाने से सफलता मिल सकती है।

मीन:- आपको अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने व्यक्तित्व के विकास में करना चाहिए इससे आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा। मनोरंजन और सौंदर्य वर्धन में समय नष्ट न करें। आज घरेलू काम तनाव का कारण बन सकता है। आज सभी संबंधियों से दूर कहीं एकांत में समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार में किसी के साथ कहासुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन आपका धैर्य और शान्तिपूर्ण व्यवहार सबके मन को अच्छा कर देगा।