11 June Rashifal: धन प्राप्ति के योग हैं, लेन देन में सावधानी रखें

योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर संतोषजनक परिणाम मिलेगा

Publish: Jun 10, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष:- आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की पूरी उम्मीद है। इसलिए आप खेलने का प्लान कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेनदेन में फंसने से बचना चाहिए। अपराह्न में आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। दोस्ती में फिर से ताज़गी लाने का सुनहरा मौका है। प्रसिद्ध लोगों से मिलने पर आपको नई योजना और आइडिया का पता चलेगा। जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर आज बड़े प्रेमपूर्वक आपके पास आएगें तो जीवन और भी सुंदर प्रतीत होगा।

वृष:- आपके सुंदर बर्ताव से लोग आपकी ओर आकर्षित होकर आएंगे। आज आर्थिक रूप से काफी मजबूती रहेगी। ग्रहों के अनुसार आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आज आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपनी प्रतिभा का प्रयोग करते हुए अपने रास्ते में आने वाले हर सुनहरे मौके का आपको तत्काल लाभ उठाना चाहिए। अनावश्यक चीज़ों पर समय नष्ट न करें। आज जीवनसाथी का रुख़ अच्छा नहीं रहेगा।

मिथुन:- आज आप जीवनसाथी के साथ आवश्यक घरेलू सामन की ख़रीद कर सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी आ सकती है। आज मित्र और जीवनसाथी आराम देंगे, नहीं तो बाकी दिन तो नीरस ही रहेगा। आज प्रेम में विवेक का प्रयोग करना चाहिए। सहयोगियों और वरिष्ठों के सहयोग से आज दफ़्तर के काम में तेजी आएगी। आज मानसिक शांति के लिए आप कहीं घर से बाहर जाएंगे, लेकिन वहां भी आपको शांति नहीं मिलेगी, क्योंकि आपके हृदय में कई प्रकार की चिंता होगी। आज काफी दिन बाद आप और जीवनसाथी ऐसा दिन बिताएंगे, जब कोई लड़ाई झगड़ा नहीं होगा सिर्फ़ प्रेम ही प्रेम होगा।

कर्क:- प्रगति में बाधक अपने चतुर्दिक छाई हुई धुंध से बाहर निकलने का समय है। अपने लिए पैसा बचाने का आपका ख़्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में आप सक्षम होंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आप कठिन परिश्रम और धैर्य के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह में जाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आपको ख़ुशी से भरी जिंदगी के महत्व का अहसास होगा।

और पढ़ें: सत्संग मनुष्य को प्रभावित करता है

सिंह:- आज आपको ये बात समझ आ सकती है कि बिना सोचे समझे धन को ख़र्च करने से कितनी हानि हो सकती है। आपकी लापरवाही माता पिता के दुख का कारण बन सकती है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय अवश्य जान लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए अच्छे प्रयास की आवश्यकता है। आज घर में मिला कोई पुराना सामान आपको ख़ुश कर देगा। यदि आप जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

कन्या:- शाम को बच्चों के कारण खुशी मिलेगी। उनका साथ आपको ऊर्जावान बना देगा। किसी से उधार लिया हुआ पैसा आपको वापस कर देना चाहिए, अन्यथा झंझट बढ़ सकती है। बच्चे को पुरस्कृत होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। वही आपके सपने को साकार करेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभप्रद रहेगा, बशर्ते काम में आपको लगन और उत्साह दिखाना होगा। और इस दौरान आपको नशे से बचने की भी आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

तुला:- दूसरों के सामने नियंत्रित शब्दों का प्रयोग करने से मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आएगा। आज अपने आसपास आप कुछ बड़ा बदलाव कर सकते हैं। विवादित मुद्दों से आपको बचना चाहिए। ऐसे किसी नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें पार्टनरशिप करनी पड़ी। अगर फिर भी ऐसे व्यपार से जुड़ना बहुत आवश्यक हो तो अपने करीबियों की राय ले लेना चाहिए। अपने व्यक्तित्व का आंकलन करते हुए आपको अपने लिए भी वक्त निकालना चाहिए। शादीशुदा लोगों को कुछ समय जीवनसाथी के साथ भी बिताना चाहिए।

वृश्चिक:- अपनी शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आपको आराम की आवश्यकता है, नहीं तो मन में निराशा का जन्म हो जाएगा। आभूषणों में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा और समृद्धि लाएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है, उसे चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। प्रिय के कठोर शब्द आपका मूड खराब कर सकता है। एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने से क़ामयाबी अवश्य मिलेगी। आज सुपरस्टार की तरह बर्ताव करें लेकिन प्रशंसा सिर्फ प्रशंसनीय की ही करें। आज जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ा।

और पढ़ें: संग की महिमा

धनु:- आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की पूरी उम्मीद है। आज को बेहतर बनाने के लिए बीते दिनों में आपने जितना धन इन्वेस्ट किया था, आज उसका फ़ायदा आपको मिल सकता है। परिवार के लोग आपकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। उन्हें अचानक कोई बड़ा फ़ायदा हो सकता है। मौज़ मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज प्रेम का रंग ज्यादा चटख नज़र आएगा।

मकर:- उच्चस्तरीय ऊर्जा को आज आप अच्छे काम में लगाएं। आज दिन भर धन का आवागमन लगा रहेगा और शाम तक आप धन की बचत कर पाने में सक्षम होंगे। बच्चों को अपना पक्ष मजबूती से समझाना चाहिए जिससे वे उसके पीछे की वज़ह समझ सकें। बजाए इसके अपने फ़ैसले उनके ऊपर थोपने से उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। व्यवसायियों को आज अचानक कोई बड़ा फ़ायदा हो सकता है। आज खाली समय में आपको आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे कई तरह की परेशानियां दूर होंगी। आज अपने जीवनसाथी को समझने में ग़लती होने के कारण सारा दिन उदासी से गुज़रेगा।

कुम्भ:- भावनाओं की उन्मुक्तता आपको सुकून देगी। दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख़्याल रखने की इच्छा से टकराएगी। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। कल्पनाओं में जीने की अपेक्षा यथार्थवादी बनना अच्छा है, और कुछ समय मित्रों के साथ भी बिताना चाहिए। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर परिणाम संतोषजनक होगा। दफ़्तर की परेशानियां आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की प्रतिकूलता के कारण आज आपका घूमने जाने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। यदि आप वैवाहिक जीवन में लम्बे समय से नाखुश हैं तो आज के दिन हालत बेहतर होते हुए आप महसूस करेंगे।

मीन:- बाहर का भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जल्दी पैसा कमाने की तीव्र लालसा आपके मन में होगी। आज किसी धर्म स्थान पर या किसी संबंधी के यहां जाने की संभावना है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना का कारण बन सकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूर्ण कर सकता है