15 June Rashifal: रियल स्टेट संबंधी निवेश लाभदायक सिद्ध होगा

प्रतिकूलता में घबराएं नहीं, दुखों की वजह से ही सुख की अनुभूति होती है

Publish: Jun 14, 2021, 06:35 PM IST

Photo Courtesy: Amazon
Photo Courtesy: Amazon

मेष:- मानसिक शांति के लिए धार्मिक कार्यों में भाग लें। शीघ्र धनवान बनने की तीव्र लालसा आपके मन में होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी आपके मित्रों के लिए अच्छी रहेगी। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। मन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें क्योंकि कई बार मन की मानकर आप अपना कीमती समय बर्बाद कर लेते हैं, और आज भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिलने वाला है।

वृष:- किसी पुरानी बीमारी से आज काफी आराम मिलेगा। दिन फ़ायदेमंद रहेगा। पहले किया गया निवेश आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको उदार बनने की आवश्यकता है। परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज वो सच होने वाली हैं। अपने वरिष्ठों को घर बुलाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज दोस्तों के साथ कोई पार्टी होगी, लेकिन इस दौरान मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहें। वैवाहिक जीवन की दृष्टि से दिन बहुत बढ़िया है, साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बन सकती है।

मिथुन:- आज उम्मीदों की जादुई दुनिया में आप रहेंगे। जल्दी पैसा कमाने की तीव्र इच्छा होगी। वाद-विवाद-मतभेद और दूसरों की छिद्रान्वेषी प्रवृत्ति को नज़रअंदाज़ करें। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभडर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे आपके सहकर्मी और वरिष्ठ दोनों आपके काम से प्रसन्न होकर प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। अधिक लोगों से मिलना जुलना आपको कम पसंद है और जब अधिक लोगों से मिलना होता है तब आप परेशान हो जाते हैं, और स्वयं के लिए समय निकालने लग जाते हैं। इस दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप खुद के लिए पर्याप्त समय निकाल पाएँगे। जीवनसाथी के साथ एक आराम दायक दिन बीतेगा।

कर्क:- अतिरिक्त ऊर्जा आज आपकी खुशी बढ़ाएगी। मानसिक शांति के साथ साथ आज आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन होगा। इस राशि के कुछ लोग आज आभूषण ख़रीद सकते हैं। अपना बायोडाटा भेंजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज हुई किसी बहस के कारण दिन के अंत तक आपको खिन्नता हो सकती है। यदि आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूर्ण कर सकता है।

और पढ़ें: कैसे करें स्वधर्म का पालन

सिंह:- अपने संत सद्गुरु के आशिर्वाद से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज धन को बचाने में आप असफल हो सकते हैं। लेकिन शीघ्र ही स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। निजी जीवन में दोस्तों की दखलंदाजी आवश्यकता से अधिक होगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बोलने से बचना चाहिए, नहीं तो आपकी छवि पर खराब असर पड़ सकता है। सिंह राशि वालों को किसी पुराने निवेश के कारण घाटा होने की संभावना है। आपके सहयोग के कारण जब आज कोई पुरस्कृत होगा उस समय आपके ऊपर सबका ध्यान केन्द्रित हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ आनंद दायिनी योजना बनाएं।

कन्या:- आपका प्रबल आत्मविश्वास और आसान कामकाज दोनों मिलकर आज आपको आराम के लिए काफ़ी वक्त देंगे। अनावश्यक खर्च को रोकने से ही धन समय पर काम आता है, ये बात आज आपकी समझ में आएगी। आपका ज्ञान और विनोदी स्वभाव आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। पार्टनरशिप की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। आज कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है। विवाद की स्थिति में तल्ख टिप्पणी से बचें। अपने जीवन साथी को सरप्राइज़ देते रहें नहीं तो वो खुद को महत्वहीन समझ सकता है।

तुला:- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। रियल स्टेट संबंधी निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार की प्रसन्नता के लिए आपको उन्हें समय देना चाहिए। उचित परामर्श के बिना भागीदारी से संबंधी नए उद्योग से जुड़ने से बचें। यदि शादी को एक घटना समझते हैं तो आज आप महसूस करेंगे कि यह एक अच्छी घटना थी।

वृश्चिक:- खुद को शांत रखने की आवश्यकता है क्योंकि दोस्त की बेरुखी आपको नाराज़ करेगी। उन्मुक्त खर्च करने से बचना चाहिए। मेहमानों के साथ किया गया खराब व्यवहार परिवार को तो दुखी करेगा ही, संबंधों में दूरी भी पैदा करेगा। भागीदार से सभी तथ्य अच्छी तरह समझ कर ही उससे कोई वादा करें। इस राशि के लोग बड़े दिलचस्प होते हैं कभी एकांत में तो कभी भीड़ में आनंद का अनुभव करते हैं। आज आप अनुभव करेंगे कि जीवनसाथी एक फ़रिश्ता की तरह है।

और पढ़ें: जो सदा रहता है वही है सनातन धर्म

धनु:- मानसिक शांति भंग करने में आपका कोई दोस्त कारण बन सकता है। नवीन विचार आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। बच्चे की ओर से निश्चिंत रहें। आई हुई क्षणिक समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। दिन प्रेम में और शाम झगड़े में बीत सकती है। शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन मिठास से भरा हुआ होगा।

मकर:- आहार शुद्धि पर विशेष ध्यान देना चाहिए अन्यथा बीमारी बढ़ सकती है। उधार मांगने वालों के विश्वसनीयता परख कर ही उधार दें नहीं तो धनहानि हो सकती है।  घरेलू योजनाओं पर विचार अवश्य करें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के लिए आपके पास समय तो होगा लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुम्भ:- आज जीवनसाथी का अच्छा बर्ताव दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। निवेश में शीघ्रता न करें। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आज आपको उदार और प्रेम से भरा हुआ तोहफा मिल सकता है। सहयोगियों और वरिष्ठों का सहयोग आपका उत्साह वर्धन करेगा। जीवन के कुछ अविस्मरणीय क्षणों में से आज जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

मीन:- प्रतिकूलता में घबराएं नहीं, दुख के कारण ही सुख का अनुभव होता है। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। पूर्व में संचित धन आज आपके काम आएगा और आपको किसी बड़ी मुश्किल से निकालेगा। दूसरों की आवश्यकताओं पर भी आपको ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बच्चों को अनियंत्रित रखना आपकी समस्या का कारण बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय पूर्ण चैतन्य रहें, हो सकता है कि कोई कीमती विचार आपके हाथ लग जाय। आज की गई यात्रा आनंद दायिनी तो होगी ही साथ साथ शिक्षाप्रद भी होगी। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।