10 February Rashifal: समाज में प्रभाव बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे

आज का कार्य कल पर नहीं टालें, कार्यों को टालने से आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है

Publish: Feb 09, 2021, 06:41 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

मेष राशि:- इस राशि वालों के सूर्य बलवान होते हैं। इसलिए शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष राशि:- वृष राशि के जातक को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। आज परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों को झूठ बोलने वालों, झूठी शान दिखाने वालों और अकड़ने वालों से नफरत होती है। आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कर्क राशि:- इस राशि के लोग अपने बहुत से कार्यों के लिए स्त्रियों पर आश्रित रहते हैं। आज दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

और पढ़ें: श्री राम ने वानरों को क्यों कहा भरत से भी कहीं अधिक प्रिय

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातक किसी संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम और उपयुक्त होते हैं। आज संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

कन्या राशि:- कन्या राशि के पुरुष अपने में विश्वास रखने वाली स्त्री का बहुत सम्मान करते हैं। आज समय रहते जरूरी कागजातों को सम्हाल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही ना करें। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

तुला राशि:- तुला राशि के लोग कुशल रणनीति बनाने वाले होते हैं। और ये कूटनीतिज्ञ भी होते हैं। आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम-प्रसंग में न उलझें।

वृश्चिक राशि:- रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

और पढ़ें विश्व के मंगल के लिए मिली सज्जनों को शक्तियां

धनु राशि:- अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

मकर राशि:- मकर राशि के जातकों की स्मरण शक्ति मजबूत होती है। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं।

कुंभ राशि:- परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। अपने के महत्व को भूलें नहीं किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशि:- समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य कीचिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य होगा।