Aaj ka rashifal: जानिए किस राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है

आज पारिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रिश्तों में निकटता आएगी।

Updated: Jan 14, 2021, 01:36 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मेष राशि:- इस राशि के जातकों का मस्तिष्क विशाल और आकृति से विद्वत्ता झलकती है। आज इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी एवं परिवार के सदस्यों के अन्दर खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

वृष राशि:- इस राशि के जातक परिश्रमी होते हैं। आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा एवं अचानक यात्रा के योग दोपहर में बन रहा हैl

मिथुन राशि:- मिथुन का स्वामी बुध होने के कारण इस राशि के जातक बुद्धिमान और वाक्पटु होते हैं। आज पारिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी एवं आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं परिवार में खुशियां आयेंगी।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों को शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। अपने किसी खास व्यक्ति के कारण तनाव मिल सकता है एवं किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों का बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों का संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों को यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्यके प्रति सचेत रहें और वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि:- इस राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में परिपक्वता होती है। ये देखने में वैज्ञानिक या दार्शनिक लगते हैं। आज रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि:- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।