IPL 2020: दुबई में आज दिल्ली और बैंगलोर का मुकाबला, बैंगलोर का पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले बैंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है

Updated: Oct 06, 2020, 02:11 AM IST

Photo Courtesy : Insidesports
Photo Courtesy : Insidesports

नई दिल्ली। दुबई में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी। आईपीएल के 19वें मुकाबले में आज श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के बीच मुकाबला देखने लायक होगा। खास बात यह है कि इस मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। 

आईपीएल के हर दूसरे मुकाबले के साथ साथ अंक तालिका में फेरबदल हो रहा है। दिल्ली और बैंगलोर की टीम ने इस सीज़न में अब तक 4-4 मुकाबले खेले हैं। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस समय अंक तालिका में दिल्ली और बैंगलोर की टीम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। दिल्ली का नेट रन रेट बैंगलोर के मुकाबले अच्छा है। 

और पढ़ें : Virat Kohli: 2016 के बाद इस बार की आरसीबी सबसे संतुलित

इस समय मुंबई इंडियंस अंक तालिका में टॉप पर है। पांच मुकाबलों में मुंबई ने तीन मुकाबले जीते हैं। लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने की बदौलत मुंबई टॉप पर काबिज़ है। ऐेसे में आज का मुकाबला जीतने वाली टीम के आईपीएल में आठ अंक हो जाएंगे। जिस वजह से वो टीम टॉप पर पहुंच जाएगी। 

क्या कहते हैं आंकड़े
आंकड़ों की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का दिल्ली कैपिटल्स पर पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेले गए पिछले 17 मुकाबलों में से दिल्ली सिर्फ तीन मुकाबले ही जीत पाई है। यहां अहम बात यह है कि दिल्ली ने दो मुकाबले पिछले ही सीज़न में जीते हैं। ऐेसे में दिल्ली के लिए बैंगलोर की टीम को हरा पाना इतना आसान नहीं रहने वाला है।