CG Elections 2023: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, CM बघेल की सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके रिश्तेदार विजय बघेल को पार्टी ने मैदान में उतारा गया है। वे दुर्ग से बीजेपी के सांसद हैं।

Updated: Aug 17, 2023, 05:24 PM IST

रायपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। बुधवार को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके रिश्तेदार विजय बघेल को पार्टी ने मैदान में उतारा गया है। वे दुर्ग से बीजेपी के सांसद हैं।

बुधवार को ही दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी डॉ रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है। इनमें 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है।

किस सीट पर कौन उम्मीदवार?

प्रेम नगरः  भूलन सिंह मरावी
भटगांवः  लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर- शकुंतला सिंह पोर्थे
रमानुजगंज- राम विचार नेताम 
लुंद्र- प्रबोज भींज 
खरसिया- महेश साहू
धर्मजागढ़- हरिश्चंद राठिया
कोरबा- लखनलाल देवागन
मरवाही- प्रणव कुमार मरपच्ची
सरायपल्ली- सरला कोसरिया

अभानपुर- इंद्रकुमार साहू
राजिम रोहित साहू
सिहावा -श्रवण मरकाम
दौंडी लोहारा- देवलाल हलवा ठाकुर
पाटन - विजय बघेल
खैरागढ़- विक्रांत सिंह 
खुज्जी- गीता घासी साहू
मोहला- मानपुर- संजीव साहा
कांकेर आशाराम नेताम
बस्तर - मानीराम कश्यप