दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
डे कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए वोटिंग का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है। वहीं, इवनिंग शिफ्ट के छात्रों के लिए वोटिंग दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा छात्र पर्व मनाया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए मतदान 'शुरू हो चुका है। इस साल करीब 2.75 लाख छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। DUSU अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच माना जा रहा है।
छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन आमने-सामने हैं। एबीवीपी (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद पर यश डबास मैदान में हैं, जबकि एनएसयूआई (NSUI) ने विजय शंकर मीणा पर दांव लगाया है। अनन्या रतूरी वामपंथी छात्र यूनियन की ओर से संयुक्त उम्मीदवार हैं। वहीं, NSUI के बागी प्रत्याशी समर्थ बेनीवाल भी मैदान में हैं।
डे कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए वोटिंग का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है। वहीं, इवनिंग शिफ्ट के छात्रों के लिए वोटिंग दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगी। नतीजे 19 सितंबर को यानी कल आएंगे। यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है। करीब 2.75 लाख छात्र इस चुनाव में वोटिंग के लिए एलिजिबल हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कैंपस में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती हैं। दिल्ली पुलिस ने वोटिंग के दौरान की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने 150 से अधिक अधिकारियों को बॉडी वार्न कैमरे देने का फैसला किया है। बता दें कि चुनाव से पहले नॉर्थ कैंपस से हिंसक झड़प भी हुई थी। 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे लॉ सेंटर और कैंपस लॉ सेंटर के बाहर दो प्रमुख छात्र संगठनों, एबीवीपी और एनएसयूआई, के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई थी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।




