Amit Jogi: मानो बेटे के रुप में पापा अजित जोगी लौट आए हैं
पिता बने अमित जोगी, कार्यकर्ताओं ने मनाया अजित जोगी की वापसी का जश्न

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ऋचा जोगी ने निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है। अमित जोगी ने यह खुशखबरी ट्वीट कर लोगों से साझा की है।
उन्होंने लिखा कि आज ऋचा और मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण है। हमे माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। अमित ने लिखा है कि बिना पापा के आज यह खुशी अधूरी है, अपने पोते की नन्ही आंखें खुलने के बस कुछ दिन पहले पापा की आंखें बंद हो गई। लगता है मानो,पापा फिर से एक नया जीवन,नई उमंग के साथ,छतीसगढ़ महतारी की इस पावन मिट्टी में हमारे बच्चे के रूप में जन्म लेकर आये हैं।
आज ऋचा और मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण है।हमे माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना पापा के आज यह खुशी अधुरी है। अपने पोते की नन्ही आँखें खुलने के बस कुछ दिन पहले पापा की आँखें बंद हो गयी।लगता है मानो,पापा फिर से एक नया जीवन,नई उमंग के साथ,छतीसगढ़ महतारी की इस पावन 1/2 pic.twitter.com/3j8Z5Uc3bH
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) August 4, 2020
अमित जोगी ने लिखा है कि बिल्कुल वही आँखें, वही मुस्कान और वही उत्साह! साथ ही अमित ने शुभकामना देने वाली सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है।
अमित जोगी की यह पहली संतान है। पुत्र प्राप्ति पर प्रदेशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनके सागौन बंगले के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। खुशी के इस मौके पर लोगों को मिठाई बांटकर बधाइयां दी। पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि भगवानु नायक जोगी परिवार में उत्साह का माहौल है। पार्टी के नेता जश्न मना रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के कार्यकर्ता इसे अजीत जोगी की वापसी मान रहे हैं।