Raipur: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की राम की पूजा

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को बताया देश के लिए गौरव का क्षण

Updated: Aug 06, 2020, 04:51 AM IST

photo courtesy : lalluram
photo courtesy : lalluram

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। रमन सिंह ने रायपुर में ही अयोध्या में आयोजित राम जन्मभूमि भूमिपूजन के उत्सव को मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को देश के लिए गौरव का क्षण है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि लंबे संघर्ष और कानूनी लड़ाई के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। राम मंदिर के भूमिपूजन के मौके पर पूरा देश राम की भक्ति में सराबोर है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण की नींव रख कर देशवासियों के सपने को साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह देश के लिए गौरव का क्षण है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की बधाई दी है।

गौरतलब है कि रायपुर स्थित जिस राम मंदिर में रमन सिंह ने पूजा की है। उस मंदिर के लोकार्पण के मौके पर जब उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे थे।