मानवेंद्र परिहार बने दतिया बीजेपी के जिलाध्यक्ष, उपचुनाव में हार के बाद भंग हुई थी कार्यकारिणी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को मानवेंद्र परिहार को दतिया भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
भोपाल। दतिया बीजेपी को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को मानवेंद्र परिहार को दतिया भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी समेत संगठन की कई इकाइयां भंग कर दी गई थीं। इसके बाद से नए जिलाध्यक्ष और जिला टीम के गठन का इंतजार था।
मानवेंद्र परिहार लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं। संगठन में काम करने के साथ वे अलग-अलग जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। अब जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने दतिया में संगठन को दोबारा सक्रिय करने की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाना भी उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
यह भी पढ़ें:Asian Games: भारत के खाते में सीजन का पहला गोल्ड, विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद प्रदेश नेतृत्व ने जिला संगठन को भंग कर दिया था। जिला अध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी और अन्य संगठनात्मक इकाइयों को पदमुक्त किया गया था। इसके बाद नए सिरे से संगठन खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।




