दिव्यांग बच्चे की मासूमियत पर फिदा हुएCM भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ का राजगीत गाते बच्चे का वीडियो किया शेयर

बच्चे ने अंग्रेजी में दिया अपना इंट्रोडक्शन, छत्तीसगढ़ी में किया राज्य की महिमा का बखान, सीएम बोले मुझे लगा कि सुनता ही रहूं, सोशल मीडिया पर बरसाया बच्चे पर आशीष और प्यार

Updated: Nov 25, 2021, 06:01 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलाकारों का हौसला बढ़ाते हैं, वे कला पारखी हैं, वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर प्रदेश की छुपी प्रतिभाओं की हौसला अफजाई करते नजर आते हैं। वे उनकी जमकर तारीफ करने से भी नहीं चूकते, बात चाहे रैपर सहदेव सिंह दिरदो की हो या फिर यूट्यूबर देवराज पटेल की। अब सीएम ने एक दिव्यांग बच्चे का गाया छत्तीसगढ़ का राज्यगीत शेयर किया है। इस वीडियो में बच्चे ने अंग्रेजी में स्टाइलिश अंदाज में अपना परिचय दिया है। बच्चे का नाम धर्मेंद्र दास महंत है वह जांजगीर चांपा का रहने वाला है। परिचय के बाद उसने सुरीली तान छेड़ते हुए राज्यगीत गया है। 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे का वीडियो ट्वीट किया है, जो की अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धर्मेंदा का डिफरेंट अलग अंदाज में छत्तीसगढ़ी राजगीत गाना लोगों को लुभा रहा है। वीडियो के साथ मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि ‘माई सेल्फ धर्मेंद्र दास महंत’…सुनिए, ये छत्तीसगढ़ का राजगीत गा रहे हैं. मुझे लगा कि सुनता ही रहूं। वहीं सीएम ने बच्चे को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद बरसाया है। इस वीडियो को करीब 58 हजार बार से ज्यादा बार देखा गया है। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

और पढें: छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका: देवराज पटेल

वीडियो में दिव्यांग बच्चा पीली टी शर्ट में नजर आ रहा है, वह बड़े ही मासूमियत भरे अंदाज में अंग्रेजी में अपना इंट्रोडक्शन देता है। धर्मेंद्र जांजगीरचांपा जिले के स्पेशल ब्लाइंड स्कूल में क्लास 5वीं का छात्र है। बच्चे ने छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पैरी के धार गाना गाया। यह वीडियो 3.49 मिनट का है, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, भौगोलिक स्थिति और यहां की विशाल प्रक़तचिक सुंदरता का बखान है।

और पढें: सोशल मीडिया पर छा गया छत्तीसगढ़ का सहदेव, सिंगर बच्चे के फैन बने सीएम भूपेश बघेल

कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री ने सुकमा के 12 साल के सहदेव दिरदो का गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे शेयर किया था। वह बच्चा यह गाना गाकर रातों रात स्टार बन गया था। वह बादशाह के साथ एक वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुका है।