कांग्रेस नेता अब्दुल हमीद हयात का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का निधन, सीएम भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने जताई शोक संवेदना

Updated: Jun 02, 2021, 06:21 AM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल हमीद हयात का आकस्मिक निधन हो गया है। 77 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रामकृष्णन केयर अस्पताल हो रहा था। इलाज के दौरान उनका निधन मंगलवार रात को हुआ। वे रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर काम किया था।

वे रायपुर के गैस हाउस के संस्थापक माने जाते हैं। अब्दुल हमीद हयात लंबे समय तक कांग्रेस के विधानसभा के सचिव भी रहे हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी।उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने शोक संवेदना प्रकट की है।

भूपेश बघेल ने उनके निधन पर कहा है कि पार्टी ने एक कर्मठ और जुझारू नेता खो दिया है। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। हयात के परिवार में उनका बेटा और बेटी है। कांग्रेस नेता के निधन की बाद बुधवार को होने वाले सभी आयोजन कांग्रेस ने स्थिगित कर दिए है।  उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम मौदहापारा कब्रिस्तान में होगा।