22 दिन से लापता महिला की मिली लाश, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महिला के पति ने गुमशुदगी की रपट भी दर्ज कराई थी।

Updated: Feb 18, 2023, 02:12 PM IST

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ति तहसील से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस को 22 दिन से लापता महिला मृत अवस्था में मिली। हालांकि पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

दरअसल 22 दिन पहले महिला गायत्री बंजारे अपने पति को बिना जानकारी दिए कहीं चली गई, जिसके बाद महिला की कोई जानकारी ना मिलने पर सक्ति कोर्ट में कार्यरत पति अंजोरी लाल बंजारे ने 26 जनवरी को महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पति ने पुलिस को यह जानकारी दी थी उसकी पत्नी 23 जनवरी के दिन कहीं चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान महिला की लाश पलगड़ा पहाड़ में मिली है। और बाराद्वार बस्ती के फूलचंद गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि गायत्री बंजारे के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी बर्बता से हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 302 ,201 का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें:मंदिर में भंडारा खा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, तीन दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

 

हालांकि पुलिस को महिला का शव पलगड़ा पहाड़ पर काफ़ी बुरी अवस्था में मिला, पुलिस को शक है कि महिला दुष्कर्म भी हुआ होगा लेकिन आरोपी ने दुष्कर्म की कोई बात नहीं कबूली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है रिपोर्ट आनी बाकी है।