आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, सात घंटे हुई पूछताछ

अमन सिंह रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे लेकिन अब अमन सिंह पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्लयू ने शिकंजा कसा है।

Updated: Mar 07, 2023, 04:55 PM IST

रायपुर। आय से अधिक संपित्त के मामले में रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे अमन सिंह पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, ईओडब्लयू ने शिकंजा कसा है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने अमन सिंह से सोमवार को करीब सात घंटे पूछताछ की

बता दें कि अमन सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सबसे करीबी अधिकारियों में से एक हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव थे।

अमन सिंह ने रविवार को ही अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाकर यह दलील दी थी कि उन्होंने संपत्ति उन्होंने किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं छुपाई है। और इसीलिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने अमन सिंह से सोमवार को करीब सात घंटे पूछताछ की।

बता दें कि पूर्व आईआरएस अधिकारी भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष-95 बैच के अमन सिंह छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे। वह वित्त और योजना के विशेषज्ञ थे। फिलहाल अमन सिंह वर्तमान में अडानी समूह में सेवाएं रहे हैं। 

कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अमन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू अब सक्रिय हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के पीएस रहे अमन सिंह सोमवार को ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे। उनसे वहां कई घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया था।