कोरबा में तूफान से स्कूल की छत गिरी, 13 बच्चे बुरी तरह घायल

कोरबा जिले के दर्रीपारा इलाके में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज आंधी तूफान के कारण स्कूल का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट कई बच्चे चपेट में आ गए।

Publish: Mar 21, 2024, 07:35 PM IST

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्रीपारा इलाके में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज आंधी तूफान के कारण स्कूल का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट कई बच्चे चपेट में आ गए। जिसमें से 13 बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट लगने की खबर सामने आ रही है। 

जानकारी के अनुसार जिस समय प्राथमिक शाला दर्रीपारा में बच्चे खाना खा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। स्कूलों में टिन की छत पर प्रतिबंध है। फिर भी स्कूल में टिन की छत लगाई गई थी। सीट गिरते ही ईंट बच्चों के सिर पर गिरी, जिससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें काफी चोटें आईं। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन जांच की बात कर रहा है। 

स्कूल का छज्जा गिरने का यह मामला पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव का है। जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा तेज आंधी के कारण सीमेंट का सीट बच्चों पर गिर गया। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त स्कूली बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। घायल 13 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दुख जताया।