कवर्धा दंगे के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रायपुर से दोनों को हिरासत में लिया
झंडा फहराने को लेकर दो गुटों के विवाद के बाद भड़की थी हिंसा, आरोपियों को रायपुर से किया गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

रायपुर। बीते दिनों कवर्धा में हुई हिंसा के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी रायपुर से हुई है। दुर्गेश देवांगन और प्रह्लाद साहू लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को रायपुर से पकड़ा है। जिन्हें पुलिस अपने साथ कवर्धा लेकर पहुंच गई है।
दंगे के करीब 8 दिन बाद अलग अलग जगहों से पुलिस ने 11 लोगों को पहले भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था।
और पढ़ें: दो गुटों में विवाद के बाद कवर्धा में लगा कर्फ्यू, 59 लोगों की हुई गिरफ्तारी
दरअसल 3 और 5 अक्टूबर के दौरान कवर्धा में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शहर में दंगे हो गए थे विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की शहर में कर्फ्यू लगाने की नौबत आ गई थी। इस दंगे के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर 59 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शहर में दंगे की वजह से सभी सीमाओं को भी सील कर दिया गया था, अब स्थिति सुधरने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दे दी है।