Share Market Update: शेयर बाज़ार में क्रिसमस के पहले तेज़ी, सेंसेक्स 529 अंक ऊपर बंद

BSE का सेंसेक्स 529 अंकों की तेज़ी के साथ 46,974 के स्तर पर बंद, NSE का निफ्टी 148 अंकों की मज़बूती के साथ 13,749 के स्तर पर बंद, जानिए किसने खोया, किसने पाया

Updated: Dec 25, 2020, 02:14 PM IST

Photo Courtesy: Finacekhabar
Photo Courtesy: Finacekhabar

क्रिसमस से पहले शेयर बाज़ार सेलिब्रेशन के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखने को मिला। निफ्टी एक बार फिर से 13,750 के करीब पहुंच गया है। आज सेंसेक्स ने दिन के कारोबार के दौरान 47,000 का स्तर भी पार किया।  
कारोबार बंद होने के समय BSE का सेंसेक्स 529 अंकों की तेज़ी के साथ 46,974 के स्तर पर बंद हुआ। NSE का सूचकांक निफ्टी भी 148 अंक मजबूत होकर 13749 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार में काफी खरीदारी देखने को मिली। बैंकों, फाइनेंशियल्स और फार्मा शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सनफार्मा और एक्सिस बैंक आज के सबसे ज्यादा ऊंचाई हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे। सिर्फ आईटी और रियल्टी के सेक्टर ही ऐसे रहे जिनमें आज तेज़ी नहीं दिखी। 

किसने खोया, किसने पाया

आज के कारोबार में सेंसेक्स के तीस में से बीस शेयरों में तेजी दर्ज की है। कारोबार में एक्सिस बैंक, सनफार्मा, ONGC, रिलायंस, HDFC, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और एयरटेल भी आज के सबसे अधिक उछाल वाले शेयर में शामिल रहे। इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और HCL टेक सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे।

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 11 प्रमुख इंडेक्स में से 8 बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी गई। फार्मा में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी और ऑटो भी ऊपर बंद हुए हैं। लेकिन आईटी और रियल्टी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।