ऐश्वर्या राय मना रहीं 48वां बर्थ डे, ब्यूटी विथ ब्रेन का अनोखा कॉम्बिनेशन है एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय बच्चन ने माडलिंग से की करियर की शुरूआत, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जाने के लिए छोड़ी थी राजा हिंदुस्तानी फिल्म, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे जन्मदिन की बधाइयां

Publish: Nov 01, 2021, 10:20 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

नीली आंखों वाली खूबसूरत अदाकारा जिसे दुनिया ऐश्वर्या राय के नाम से जानती है। वे 1 नवंबर को अपना 48वां बर्थ डे मना रही हैं। 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 9वीं क्लास में ऐश्वर्या ने कैमलीन पेंसिल का ऐड किया था। उन्हें प्रसिद्धि पेप्‍सी के एड से मिली जिसमें आमिर खान उनके साथ थे। ऐश्वर्या दो राइवल कंपनियों के लिए ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। वे अकेली ऐसी  एक्ट्रेस है  जिन्होंने पेप्‍सी और कोका कोला दोनों के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं।

 

 

ऐश्वर्या राय का कहना है कि मिस इंडिया रनर अप और मिस वर्ल्ड से पहले ही उन्हें फिल्मों के आफर मिलने लगे थे। लेकिन अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के लिए मना कर दिया। और मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया, वहां रनरअप बनने के बाद उन्होंने पूरा फोकस मिस वर्ल्ड के लिए किया।

एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर मैं ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती। उन्होने बताया था कि करिश्मा कपूर से पहले उन्हें ये फिल्म आफर की गई थी।

 

 

वहीं मिस वर्ल्ड बनने के बाद मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से फिल्मी करियर का आगाज करने वाली ऐश्वर्या कई भाषाएं बोलने में महारत रखती हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी के साथ मराठी, तमिल और कन्नड़ भाषा भी जानती हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्‍यार हो गया थी। वहीं उन्होंने  हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, मोहब्‍बतें, देवदास, दिल का रिश्‍ता, खाकी, रेनकोट, उमराव जान, धूम 2, गुरू, रावण, प्रोवोक्‍ड, द लास्‍ट लीजन, जोधा अकबर, सरकार राज, रावन, रोबोट, गुजारिश, जज्बा, गुरू, ए-दिल है मुश्किल, फन्ने खां जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे हैं। वर्तमान में वे मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग में बिजी हैं। जो कि एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है।  

ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की है। फिल्म गुरु के दौरान उनका प्रेम परवान चढ़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अभिषेक से पहले ऐश्वर्या और सलमान खान सीरियस रिलेशनशिप में थे। सलमान और ऐश्वर्या की केमेट्री हम दिल दे चुके सनम में फैंस को खूब पसंद आई थी। ऐश्वर्या अपने सास ससुर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वे फैमिली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के फैंस उन्हें बर्थ डे पर विश कर रहे हैं। देवदास में उनकी को स्टार रही माधुरी दीक्षित ने उनके उज्जवल भविष्य औऱ स्वस्थ्य जिंदगी की कामना की है। अनिल कपूर, जूही चावला, काजोल ने भी एक्ट्रेस को विश किया है।