Indian Idol 12 के सेट पर दिखा सहदेव का स्वैग, रियालिटी शो में दी बचपन का प्यार गाने की धमाकेदार परफॉर्मेंस

बचपन का प्यार फेम सिंगर सहदेव पहुंचे इंडियन आइडल के सेट पर धमाकेदार प्रस्तुति से जीता लोगों का दिल, हाल ही में भूपेश बघेल और बादशाह ने की थी तारीफ, 15 अगस्त को ऑन एयर होगा प्रोग्राम

Updated: Aug 05, 2021, 10:27 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

फेमस रियालिटी शो इंडियन आइडल 12 पर बचपन का प्यार गाने का खुमार चढ़ा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया से रातों रात स्टार बने सुकमा निवासी सहदेव को इस शो में खास तौर पर बुलाया गया। इतना ही नहीं शो के सेट नन्हे मेहमान बने सहदेव ने अपना गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाया। फिर क्या था शो के होस्ट, जज और कंटेस्टेंट भी खुद को बचपन का प्यार गाने से नहीं रोक पाए।

दरअसल शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की शूटिंग का वीडियो शेयर किया है।  इंडियन आइडल में सहदेव, पवनदीप राजन के साथ सुर मिलाते नजर आएंगे। दोनों की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल 15 अगस्त को इंडियन आइडल की ग्रैंड फिनाले है, उसी में सहदेव की प्रस्तुति दिखाई जाएगी।

 

 

बचपन का प्यार फेम सिंगर सहदेव का दो साल पुराना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और फेमस रैपर बादशाह ने उनकी तारीफ की थी।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर छा गया छत्तीसगढ़ का सहदेव, सिंगर बच्चे के फैन बने सीएम भूपेश बघेल

वहीं कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव से मुलाकात कर उनका गाना सुना था। उन्होंने कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

 

 

बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। 26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए दो साल पहले सुकमा में सहदेव दिरदो ने ये गाना स्कूल में सुनाया था।