विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी और सानिया शादादपुरी की शादी
विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी शादी के बंधन में बंधे,सिंधी रीतिरिवाज से सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सानिया शादादपुरी के साथ रचाया ब्याह

वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट सानिया शाददपुरी के साथ सात फेरे ले लिए। पंकज ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है।
पंकज की शादी मुंबई के सांताक्रूज स्थित गुरुद्वारे में पारंपरिक सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार हुई। शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। कोरोनो महामारी की वजह से शादी का कार्यक्रम बहुत सीमित रखा गया था। शादी में सानिया और पंकज ने कलर कोआर्डिनेटेड ड्रेस पहनी थी। पीच कलर के लहंगे और हैवी ज्वैलरी में दुल्हन बनी सानिया कमाल की लग रही थी। वहीं पंकज ने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी।
पंकज ने अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए छोटी सी कविता शेयर की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने प्यार औऱ शादी की बात कही है। पंकज ने ट्विटर पर लिखा है कि ' 6 जनवरी 2021 हमारी यूनियन की बर्थ डेट। एक सेलिब्रेशन नई यात्रा का जिसमें वह दोनों साथ होंगे। एक पहचान हमारे प्यार की जो हम एक दूसरे के लिए से शेयर करते हैं। दुनियाभर से दोनों को शादी के लिए बधाइयां मिल रही हैं।
6th January 2021 - The birth date of our union
— Pankaj Advani (@PankajAdvani247) January 6, 2021
A celebration of a new journey we take together
A representation of the love we share for one another
A manifestation of the deep longing we have to be close to each other
An amalgamation of two souls meant to last forever pic.twitter.com/rjnIODEBog
बुधवार को शादी से पहले पंकज ने मुंबई के गैलप्स में आयोजित संगीत सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की थीं। सानिया मैरून गाउन और पंकज ब्लैक सूट में नजर आए थे।
सानिया ने लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क और लंदन से पढ़ाई की है, वे बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं, जिनमें तापसी पन्नू, दीया मिर्ज़ा, बिपाशा बासू भी शामिल हैं।
वहीं विश्व के सबसे बेहतरीन बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियंस में पंकज आडवानी की गिनती होती है। वे 23 बार विश्व विजेता का खिताब जीत चुके हैं। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।