Karwa Chauth 2020: सितारों के संग करवा चौथ के रंग

आम लोगों की तरह फिल्म स्टार्स ने भी मनाया करवाचौथ का जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें, फैंस सितारों की फोटो देखकर हो रहे खुश

Updated: Nov 05, 2020, 11:12 PM IST

Photo Courtesy: social media
Photo Courtesy: social media

बुधवार को करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड दीवाज ने भी पूरे रीति रिवाज के साथ त्यौहार मनाया। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में ब्यूटीफुल नजर आईं। इस मौके पर सभी ने अपनी खूबसूरत ड्रेसेज फ्लॉन्ट की। करवा चौथ का मौका आम लोगों के साथ-साथ सितारों की जिंदगी में भी खास होता है। सेलेब्रिटीज ने भी धूमधाम से करवा चौथ मनाया।

एक्ट्रेसेज ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग नजर आईं। फैंस इनका करवाचौथ लुक देखने के लिए बेकरार हैं। इस साल नेहा कक्कड, काजल अग्रवाल और मिहिका बजाज का पहला करवा चौथ था। जिसे उन्होंने धूमधाम के साथ मनाया। न्यूली वेड सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ करवा चौथ मनाया, रेड ड्रेस में वे लाल चूड़ा पहने नजर आईं।

राणा दग्गुबाती और मिहेका बजाज का भी यह पहला करवा चौथ था। इस न्यूली वेड कपल की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। मिहिका रेड साड़ी में नजर आईं, उन्होंने नथ पहन रखी थी, जो उनके लुक को दूसरों से अलग कर रही थी।

वहीं हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं काजल अग्रवाल ने भी पहला करवा चौथ मनाया। इस मौके को खास बनाने के लिए उनके पति गौतम किचलू ने काजल के नाम की मेहंदी रचाई। वे सोबरलुक में रेड ड्रेस के साथ मैचिंग मास्क लगाए नजर आईं।

हर साल की तरह शिल्पा शेट्टी का करवाचौथ लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इस साल भी शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा ने करवाचौथ पर फास्ट रखा था। लाल रंग की साड़ी में मांग में सिंदूर, लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र पहने इंडियन लुक में खूबसूरत लग रहीं थी।

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में करवा चौथ मनाया।  उन्होंने भी रेड साड़ी पहनी थी, माथे पर लाल बिंदी, मांग में सिंदूर, चूड़ियां, मंगलसूत्र पहने प्रियंका के देसी लुक से फैंस की नजर नहीं हट रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर किए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी करवा चौथ जोर शोर के साथ सेलिब्रेट किया। वे भी ट्रेडिशनल रेड ड्रेस में सुहागन लुक में नजर आईं। मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडना रेड शरारा फ्लॉन्ट करती नजर आई। रवीना का करवाचौथ लुक लोगों को पसंद आ रहा है, वे इस ड्रेस में स्टनिंग नजर आई।

काजोल ने अजय देवगन के लिए सिंगापुर में करवा चौथ का का व्रत रखा।  वे भी रेड साड़ी में सुंदर लग रही थी, उन्होंने सिंपल ज्वैलरी कैरी की थी। काजोल इनदिनों अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में हैं।

एक्ट्रेस नीलम ने अपने दोस्तों के साथ करवा चौथ मनाया। वे रेड कलर के सूट में नजर आईं। नीलम के करवा चौथ पार्ची में उनकी सारी दोस्त भी ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखाई दीं।

करवा चौथ पर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता गोविंदा की आरती उतार रही हैं।

कैंसर को मात देकर ठीक हुई एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल ने भी करवा चौथ सेलीब्रेट किया। सोनाली पिंक कलर की ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपना लुक बेहद सिंपल रखा था, केवल हैवी इयरिंग कैरी किए थे।

बिपाशा बासू और करण सिंह ग्रोवर ने भी करवा चौथ पर अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बिपाशा मरून कलर सूट कैरी किया था। उन्होंने गोल्डन झुमके और बंगाली शाखा पोला के साथ गोल्डन कड़े पहने थे।

क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी वाइफ प्रियंका ने भी करवा चौथ मनाया। सुरेश रैना की वाइफ ने उनके पैरे छूए जिसके बाद सुरेश उन्हें आशीर्वाद देते दिखाई दिए।

टीवी की संस्कारी बहू रुबीना दिलेक और उनके पति अभिनव शुक्ला इनदिनों बिग बॉस के घर में हैं। वहां उन्होंने करवा चौथ मनाया। बिगबॉस हाउस में रुबीना ने अभिनव के लिए व्रत रखा और करवा चौथ पर चांद की पूजा कर व्रत खोला।  इतना ही नहीं रुबीना सब के सामने पति के पैर छूती भी नजर आईं।

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और हाल ही में कोरोना को मात देकर ठीक हुई उनकी वाइफ नेहा स्वामी ने भी करवा चौथ सेलीब्रेट किया।

करवा चौथ पर अपने पसंदीदा एक्ट्रेस की करवाचौथ सेलीब्रेशन की पिक्स देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ये फिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन्हें गजब के लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।