बॉलीवुड स्टार वाइफ्स ने बिखेरा पार्टी में जलवा, शोख अदाओं से बी टाउन हसीनाओं ने जीता दिल

मनीष मलहोत्रा के घर जमी सितारों की महफिल, करण जौहर समेत करिश्मा कपूर, अमृता अरोरा, मलाइका अरोरा, गौरी खान, अनन्या कपूर आई नजर, स्टाइलिश अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Updated: Sep 24, 2021, 07:04 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री को फैशन, सेलिब्रेशन और पार्टीज के लिए जाना जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर स्टार्स की पार्टियों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। जहां फिल्मी हस्तियां स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के जानेमाने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाउस पार्टी रखी। जिसमें बी-टाउन वाइफ्स के साथ कई एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। मनीष मलहोत्रा की पार्टी में करिश्मा कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ मौजूद थीं। थीं। मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, सीमा खान, गौरी खान, महीप कपूर, अन्नया पांडेय और उनकी मां भावना पांडेय का अंदाज देखने लायक था। इस पार्टी में सभी ने करीना को मिस किया।

दरअसल करीना हाल ही में मालदीव से वेकेशन मनाकर लौटी हैं। वे अपना बर्थ डे मनाने वहां गई थीं। इस पार्टी में करण जौहर भी पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने जमकर इन्जवाय किया। सभी ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटोज शेयर की हैं।सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में सभी एक से बढ़कर एक दमदार लुक में नजर आए।

सबसे ज्यादा सुर्खिया मलाइका अरोरा और अन्नया पांडे ने बटोरीं दोनों ब्लैक स्किन फिट लुक में नजर आई। वहीं मलाइका की प्यारी बहन अमृका व्हाइट टॉप के साथ पिंक बेली पहने दिखाई दीं। जिसे लेकर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।  

मनीष की पार्टी में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान, सोहेल खान की वाइफ सीमा खान, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।

और पढ़ें: बॉलीवुड की बेबो का बर्थ डे, मालदीव में फैमिली संग करीना मना रही जन्मदिन

अनन्या पांडे वन शोल्डर ब्लैक ड्रेस में  ग्लैमरस लग रही थीं। इन सब से अलग अंदाज में करिश्मा कपूर दिखाई दीं। उन्होंने कैजुअल ब्लैक आउटफिट पहना था। साथ में एक स्टाइलिश हैंडबैग कैरी किया था। करण जौहर ब्लैक आउटफिट में स्टार वाइफ्स के साथ पोज देते दिखाई दिए।

 

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इन सभी के लिए ड्रेसेज डिजाइन करते रहते हैं। अक्सर इन सभी की इनके शोरूम और घर मे आना जाना लगा रहता है।

और पढ़ें: कभी दादी बनी थीं कश्मीर की कली, अब सारा अली ख़ान को भायी ख़ूबसूरती, कहा धरती का स्वर्ग

उनकी पार्टी में स्टार वाइफ्स का खास अंदाज देखने लायक था। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।