कपिल शर्मा और बेटी अनायरा का डांस देख फैंस बोले नजर ना लगे

कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा शर्मा को गोद में लेकर किया शानदार डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Updated: Jan 02, 2021, 06:23 PM IST

Photo Courtesy: DNA
Photo Courtesy: DNA

कामेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी एक साल की बेटी अनायरा के साथ जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो यह वीडियो दो दिन पहले का है लेकिन इसे अब तक लोग देख रहे हैं, और पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में पापा-बेटी का क्यूट अंदाज देखकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में कपिल अनायरा को गोद में लेकर डांस कर रह हैं।

 

 

इस डांस वीडियो में कपिल और अनायरा की केमेस्ट्री बड़ी क्यूट लग रही है। अनायरा और कपिल काफी अच्छे मूड में हैं। बैकग्राउंड में एक इंग्लिश सांग बज रहा है। दोनों इस पर डांस कर रहे हैं।  अनायार पापा की गोद में हैं, उन्होंने पिंक कलर का स्वेटर और कैप पहन रखा है।

पिछले महीने 10 दिसंबर को कपिल और गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा का बर्थ डे सेलीब्रेट किया था। द कपिल शर्मा शो के होस्ट और कमेडियन कपिल अपने जोक्स से लोगों का दिल जीतते हैं। अब उनकी बेटी और उनका डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे मे अक्सर फैंस से बात करते रहते हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दोबारा मम्मी पापा बनने वाले हैं। जिसे लेकर कपल एक्साइटेड है।