दिलीप कुमार अस्पताल में हुए भर्ती, सांस लेने में हो रही है तकलीफ

दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, दिलीप कुमार को आज सुबह सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया है

Updated: Jun 06, 2021, 07:48 AM IST

Photo Courtesy: DNA India
Photo Courtesy: DNA India

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार सुबह सुबह बॉलीवुड अभिनेता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

अभिनेता की पत्नी सायरा बानो के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। आज सुबह सुबह सांस लेने में उनकी तकलीफ और बढ़ गई। जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता को अनान फानन में अस्पताल ले जाया गया। 

फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में अभिनेता का इलाज किया जा रहा है। हालांकि दिलीप कुमार की मौजूदा हालत के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। पिछले महीने भी दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हुए थे। तब बताया गया था कि दिलीप कुमार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार मार्च 2020 से ही क्वारंटाइन हैं। कोरोना के कारण दिलीप कुमार अपने दो भाइयों असलम खान और एहसान खान को खो चुके हैं। दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ मिर्ज़ा खान है। दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। बॉलीवुड में कदम रखते ही उन्होंने अपना स्क्रीन नेम दिलीप कुमार रख लिया। जिसके बाद वे फिल्मी पर्दे के साथ साथ असल ज़िन्दगी में भी दिलीप कुमार के नाम से ही लोग उन्हें जानने लगे।