मशहूर गजल गायक पंकज उधास की मौत, कला जगत में शोक की लहर

लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है।

Updated: Feb 26, 2024, 04:52 PM IST

मुंबई। एंटरटेनमेंट जगत से बुरी खबर सामने आई है। लेजेंडरी गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। सोमवार को 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उधास का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद कला जगत में मातम पसरा हुआ है। 

पंकज उधास जैसे संजीदा गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।

बता दें कि पिछले महीने ही देश के जाने माने शास्त्रीय गायक राशिद खान का आज निधन हो गया था। उन्होंने "आओगे जब तुम ओ साजना, अंगना फूल खिलेंगे" जैसे मशहूर गीत को आवाज दी थी। राशिद खान के बाद अब पंकज उधास का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए दोहर झटका है।