Master: बॉक्स आफिस के लिए संजीवनी बनी साउथ की फिल्म मास्टर, पहले ही दिन 40 करोड़ का कलेक्शन
ब्लॉक बस्टर हिट साबित हुई थलापति विजय और विजय सेतुपति की एक्शन-थ्रिलर मास्टर, फिल्म की सफलता से जागी बॉलीवुड को भी उम्मीद, कई फिल्में रिलीज करने की तैयारी

कोरोना काल में एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौटने लगी है। साउथ सुपर स्टार विजय की फिल्म मास्टर ने बॉक्स ऑफ़िस पर पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई कर रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म मास्टर ने वर्ल्ड वाइड 40 लाख का कलेक्शन किया है।
इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। दक्षिण के चारों राज्यों में फिल्म हाउसफुल है। आधी क्षमता वाले थिएटर्स के बाद भी फिल्म में अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म का हिंदी वर्जन गुरुवार को रिलीज हुआ। साउथ के सिनेमाघरों के रिस्पॉन्स से बॉलीवुड फिल्में को भी आस बंधी है, प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्में रिलीज करने का मन बनाने लगे हैं।
#Master hits it out of the park... Flying start at key international markets. *Day 1* biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 14, 2021
⭐️ #Australia: A$ 283,517 [₹ 1.61 cr]
⭐️ #NewZealand: NZ$ 56,615 [₹ 29.84 lakhs]
⭐️ #USA: Biz getting updated. Strong start, despite limited screens.@comScore#MasterFilm #MasterPongal pic.twitter.com/MlnqbwGPHE
कोरोना काल में अब तक मास्टर ही एक मात्र फिल्म है जिसे इतनी बंपर ओपनिंग मिली है। इस फिल्म ने तमिलनाडु में 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं केरल और कर्नाटक में 3-3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश बेल्ट में फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि देश के अन्य हिस्सों से 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। वहीं सीमित स्क्रीन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में 1.61 करोड़ न्यूजी लैंड में 29.84 लाख कलेक्शन हुआ है।
फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स थलापति विजय और विजय सेतुपति की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। मास्टर को जबरदस्त सफलता मिली है, फिल्म ने दुनियाभर में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। कोरोना काल में पूरे भारत में ये पहली फिल्म है, जिसे इतनी बंपर ओपनिंग मिली। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनागराज हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में बुधवार को रिलीज हुई थी। गुरुवार को हिन्दी वर्जन रिलीज किया गया है।
मास्टर की सफलता के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर कहा है कि ‘यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी है। मास्टर को जबरदस्त शुरुआत मिली है। उन्होंने लिखा कि दर्शक जो देखना चाहते हैं, आप उन्हें वह दीजिए, वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे। अच्छा मनोरंजन बड़े पर्दे पर देखने का चार्म कभी समाप्त नहीं हो सकता है।
मास्टर में विजय और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, वहीं मालविका मोहनन, शांतनु भाग्यराज, अर्जुन दास और नसीर नजर आ रहे हैं। फिल्म में डायरेक्टर लोकेश कनागराज और को-राइटर रत्न कुमार भी स्पेशल अपीयरेंस देते दिखाई दिए हैं।