एक दूजे के हुए मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का मलयाली ब्राइडल लुक

पारंपरिक मलयाली सफेद साड़ी पहन दुल्हन बनीं मौनी, टैंपल ज्वैलरी से पूरा किया लुक, फैंस दे रहे कपल को बधाई

Updated: Jan 27, 2022, 11:04 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने लंबे रिलेशनशिप के बाद सूरज नाम्बियार से शादी रचा ली है। गोवा में मलयाली परंपरा के अनुसार इनकी शादी हुई है। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। गुरुवार 27 जनवरी को मौनी और सूरज नाम्बियार की शादी की रस्में निभाई गईं। साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नागिन फेम मौनी की शादी की फोटोज फैंस को पसंद आ रही है। कई फोटोज पर फैंस फिदा हो रहे हैं। उनकी तस्वीरें लाइक और शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है।

बंगाली कल्चर से आई मौनी ने अपने पति सूरज की पसंद पर साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की है। शादी से पहले हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी भी धूमधाम से निभाई गई। जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मौनी ने रेड गोल्डन बार्डर वाली सफेद कलर की साड़ी पहनी थी। साउथ इंडियन ब्राइडल लुक पूरा करने के लिए उन्होंने टैंपल गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है। मौनी के पति सूरज व्हाइट लुंगी और क्रीम लकर के कुर्ते में नजर आए। मौनी का मंगलसूत्र और वरमाला पहनाते हुए फोटो शेयर किया गया है।

मौनी और सूरज की शादी और प्री-वेडिंग सेरेमनी में इनके खास दोस्त मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, ओंकार कपूर जैसे एक्टर्स ने शिरकत की। कोरोना महामारी की वजह से अभी रिसेप्शन नहीं दिया गया है। गोवा में शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन देने की प्लानिंग में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cinema Beast (@cinema.beast)

मौनी ने एकता कपूर के सीरियल नागिन से सुर्खियां बटोरी थी। वे केजीएफ के एक आइटम सान्ग में नजर आ चुकी हैं। मौनी अयान मुखर्जी की मल्टी स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदारों में हैं। मौनी के पति सूरज नाम्बियार इंजीनियर हैं, और दुबई में इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर रहे हैं।