नेहा कक्कड़ का मरजानिया गाना रिलीज, वीडियो में दिखी बिगबॉस विनर रुबीना और अभिनव की यूनिक केमेस्ट्री

मरजानिया म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही हुआ सुपर हिट, फैंस को पसंद आई नेहा कक्कड़ की आवाज और अभिनव रुबीना का क्यूट अदाकारी

Updated: Mar 18, 2021, 01:15 PM IST

Photo Courtesy: news 18
Photo Courtesy: news 18

बिग बॉस जीतने के बाद रूबीना दिलैक को एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। गुरुवार को बॉलीवुड की वर्सिटाइल सिंगर नेहा कक्कड का नया म्यूजिक वीडियो मरजानिया रिलीज हुआ। जिसमें रुबीना अपने हसबैंड अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें म्यूजिक रजत नागपाल का है, लिरिक्स बब्बू ने लिखे हैं। मरजानिया म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग हैं। इसमें अभिनव और रुबीना का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। मरजानिया सॉन्ग देसी म्यूजिक फैक्ट्री नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

 

इसमें रुबीना और अभिनव ने गजब की एक्टिंग की है। बिग बॉस 14 जीतने के बाद रुबीना दिलेैक काफी एक्टिव हैं। बिग बॉस 14 जीतने के बाद रुबीना का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके पति अभिनव शुक्ला उनके साथ हैं। इस गाने में उनकी एक छोटी सी लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें उनकी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक देखने लायक है, स्टोरी में दिखाया है कि अभिनव बिजी रहते हैं और रुबीना को वक्त नहीं दे पाते।

वीडियो में रुबीना को अभिनव काफी इग्नोर करते नजर आते हैं, जिसके बाद रुबीना उन्हें गाने के जरिए ताना मारती हैं। रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में गाने को 8470,980 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। म्यूजिक लवर्स को नेहा की आवाज और अभिनव-रुबीना अदाकारी पसंद आ रही है। फैंस कई तरह के कमेंट और तारीफ कर रहे हैं।

रुबीना अभिनव और नेहा ने म्यूजिक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नेहा के इंस्टाग्राम पर 53 मिलियन और रुबीना के 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस गाने में रुबीना और नेहा का ग्लैमरस अंदाज भी देखने लायक है। दोनों ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेज पहनी हैं, वहीं अभिनव भी दोनों को बराबरी से टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

शक्ति फेम रुबीना टीवी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार हैं, वही उनके पति अभिनव शुक्ला को बिगबॉस शो से अच्छी खासी पहचान मिली है। फैसं ने बिग बॉस में भी दोनों को पसंद किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

अब शो से बाहर आने के बाद इन्हे साथ में देखने के लिए बेताब थे। बिग बॉस शो के दौरान रुबीना और अभिनव ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था कि वे अगर बिगबॉस में नहीं आते तो उनका तलाक हो चुका होता। दोनों का रिश्ता काफी खराब हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने खुद को कुछ वक्त दिया था। बिगबास हाउस में आकर उनका रिश्ता एक बार फिर सुधर गया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

मरजानियां म्यूजिक वीडियो के बाद रुबीना का एक और गाना रिलीज को तैयार है, जिसमें उनके साथ पारस छाबड़ा नजर आने वाले हैं। उस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग रुबीना और पारस ने कंप्लीट कर ली है।