प्रियंका चोपड़ा ने क्यों कहा लोगों को उनकी बायोग्राफी से थी गॉसिप की उम्मीद, जानें यहां

प्रियंका का कहना है कि लोग चाहते थे कि वे अपनी बुक अनफिनिश्ड में लोगों के नाम लेकर गॉसिप करें और दुनिया उसका मजा ले, उनका कहना है कि किताब मेरी लाइफ के बारे में है, इसमें मैं दूसरों के बारे में क्यों बात करूं

Updated: Sep 13, 2021, 07:22 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वो उनके लुक्स हों, मैरिड लाइफ हो या फिर उनकी फिल्में हों। वे फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं।

कुछ महीने पहले प्रिंयका ने अपनी बायोग्राफी लॉन्च की थी जो कि अमेरिका समेत दुनिया भर में बेस्ट सेलर्स में से एक रही है। एक बार फिर यह किताब चर्चा में हैं। एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने बताया है कि लोगों ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी किताब में कई लोगों के नाम रिवील नहीं किए हैं। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने करारा जवाब देते हुए कहा, ये उनकी बुक है, किसी और के बारे में नहीं। तो फिर वे इसमें दूसरों के बारे में क्यों बताएं। उनकी बुक में उनकी कहानी है किसी और की नहीं। प्रियंका चोपड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि लोगों को लगता था कि उनकी बायोग्राफी में गॉसिप्स पढ़ने को मिलेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वे कहती हैं कि लोग चाहते थे कि वे नाम लेकर गॉसिप करें और दुनिया उसका मजा ले। प्रियंका की मानें तो वे खुद को लकी मानती है कि उनकी बुक में कुछ भी अश्लील नहीं है फिर भी दुनिया भर में उसे काफी पसंद किया जा रहा है। बुक के अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

प्रियंका ने खुलासा किया है कि निक में उन्हें एक अच्छा चीयरलीडर नजर आता है जो हर कदम पर उनके काम की तारीफ करता है। उनके पति की सराहना उनके लिए काफी मायने रखती है। पीसी का कहना है की यह बहुत अमेजिंग है। निक उनका हर तरह से ख्याल रखते हैं, चाहे घर परिवार हो या करियर। साल 2018 में प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई थी। तब से वे ज्यादातर अपने ससुराल याने अमेरिका में ही रहती है। दोनों की रायल वेडिंग उदयपुर में हुई थी। उन्होंने बताया कि निक को प्रियंका की दिल धड़कने दो फिल्म काफी पसंद है जिसे वे कई बार देख चुके हैं।

वे हालीवुड में ज्यादा एक्टिव हैं, जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की एक और हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स 4 आने वाली है। सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो उन्होंने हाल ही में दिया था। जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी करियर को लेकर कई खुलासे किए। निक और प्रियंका अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।  एक्ट्रेस ने कहा है कि शादी से पहले वे अमेरिकन सिंगर निक जोनस को ज्यादा नहीं जानती थी। यह शादी उनके लिए टेल एंड शो जैसी थी। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के करियर से जुड़ी काफी चीजें जानी।

पीसी का कहना है कि उनके पति एक मेहनती कलाकार हैं, वे किसी को भी अपना फैन बना सकते हैं। निक पर कोई बड़ी आसानी से भरोसा कर सकता है। इन्हीं खूबियों की वजह से प्रियंका निक की तरफ खिंची चली आईं। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जी ले जरा फिल्म में दिखाई देंगी। जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। फरहान अख्तर फिल्म के डायरेक्टर होंगे। वहीं वी कैन बी हीरोज, टेक्स्ट फॉर यू, मेट्रिक्स 4 में भी नजर आएंगी।