दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार पाने पर रजनीकांत ने जताई खुशी, सोमवार को होगी अवार्ड सेरेमनी

अपने गुरु केबी को याद कर भावुक हुए रजनीकांत अन्ना, बोले जीवन के सबसे बड़ी उपलब्धि देखने के लिए जीवित नहीं गुरु के. बालाचंदर

Updated: Oct 24, 2021, 12:23 PM IST

Photo courtesy: twitter
Photo courtesy: twitter

सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवार्ड सोमवार 25 अक्टूबर प्रदान किया जाएगा। वे यह सम्मान पाने वाले 51वीं हस्ती हैं। उन्हें भारतीय फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के लिए दादा साहेब फाल्के सम्मान से नवाजा जा रहा है। रजनीकांत के नाम का ऐलान अप्रैल 2021 में किया गया था।

 रजनीकांत ने इस सम्मान को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धी बताया है। उन्होंने इसे लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अवार्ड मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया है कि 25 अक्टूबर को ही उनकी बेटी सौंदर्या विशगन अपना नया ऐप लॉन्च करने जा रही हैं।

अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धी को लेकर रजनी अन्ना ने अपने गुरु के बालाचंदर को याद किया है। आखें नम करते हुए उन्हें कहा है कि गुरू केबी यह अवार्ड पाते देखने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं।  

सोमवार को दिल्ली में एक समारोह में अवार्ड प्रदान किया जाएगा। रजनीकांत पिछले 40 साल से हिंदी और साउथ की फिल्मों में एक्टिव हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रजनी अन्ना को फैंस थलाइवर याने नेता के तौर पर चाहते हैं। 

अपनी धमाकेदार एक्टिंग और यूनीक स्टाइल के लिए रजनीकांत जाने जाते हैं। दादा साहेब फाल्के से पहले उन्हें भारत सरकार ने 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से नवाजा था। तमिल फिल्म अपूर्व रागंगल से रजनीकांत ने डेब्यू किया था। वे हिंदी फिल्मों हम, चालबाज, शिवाजी, रोबोट, 2.0  और एंथिरन जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उनके चश्मा लगाने की स्टाइल शिवाजी में उनका सिक्का उछालने का अंदाज फेमस है। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में तो उनके लिए लुंगी डांस गाना डेडीकेट किया गया था।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत में भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। एक्ट्रेस देविका रानी इसे पाने वाली पहली एक्ट्रेस थी, वहीं पृथ्वीराज कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, मनोज कुमार, दिलीप कुमार जैसी दिग्गज हस्तियों को दिया जा चुका है।