NehuPreet Wedding: एक दूजे के हुए नेहा-रोहनप्रीत, गुरुद्वारे में हुआ आनंद कारज

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की हुई शादी, फैमिली और चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में लिए फेरे

Updated: Oct 25, 2020, 12:18 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

सिंगर नेहा कक्कड़ ने खुद से 7 साल छोटे रोहनप्रीत के साथ शादी रचा ली। दिल्ली के गुरुद्वारें में वे शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों का आनंद कारज गुरुद्वारे में धूमधाम से हुआ। नेहा रोहन के साथ उनके फैंस को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार था। 

नेहूप्रीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में नेहा और रोहनप्रीत कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में दिखाई दिए।

बालीवुड सिंगर की जोड़ी क्यूट लग रही थी। नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ बड़ी प्यारी लगीं। दूल्हा बने रोहनप्रीत के साथ उनकी जोड़ी जम रही है। फेरों के वक्त दोनों के चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही थी।

नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं रोहनप्रीत भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए। फेरों के वक्त दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। वीडियो में कपल बेहद क्यूट दिखाई दिया। दिल्ली में हुई इस शादी में फैमिली मेंबर्स के अलावा खास फ्रेंड्स को बुलाया गया था।

आनंद कारज सेरेमनी से पहले नेहा-रोहनप्रीत का संगीत शुक्रवार को हुआ था।

जिसमें दोनों की फैमिली और दोस्तों ने धमाल मचाया था। वहीं हल्दी, मेहंदी की रस्मों में भी जमकर मस्ती हुई थी। नेहूप्रीत की शादी सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही है।