फिटनेस और मस्ती का अनोखा कॉम्बिनेशन हूला हूप

हूला हूप एक फन एक्टिविटी है, जिसे करने के लिए थोड़ी प्रक्टिस की जरूरत होती है, यह हार्ट, ब्रेन, कोर स्ट्रेंथनिंग में मददगार है, आधा घंटा सामान्य स्पीड से इसकी प्रेक्टिस करने पर एक बार में 250 से 300 कैलोरी बर्न होती है

Updated: Jul 09, 2021, 12:25 PM IST

Photo Courtesy:  twitter
Photo Courtesy: twitter

रोजाना के बोरिंग वर्क आउट से अगर आप बोर हो गए हैं तो आपके लिए हूला हूप एक्सरसाइज एक बेहतर आप्शन हो सकता है। हूला हूप के जरिए फंक्शनल और कार्डियो दोनों तरह की एक्सरसाइज हो सकती है। वहीं इसमें होने वाले अलग-अलग मूव्स आपकी हर मसल्स को टोन करने में हेल्प करते हैं। क्योंकि यह जरूरी नहीं की घंटों ट्रेड मिल या साइकलिंग करना सभी को पसंद आए। अगर आप ट्रेडिशनल वर्क आउट को छोड़कर कुछ डिफेरंट करना पसंद करते हैं तो हूला हूप मजेदार आप्शन है।

क्या है हूला हूप

यह एक बड़े आकार की प्लास्टिक की रिंग होती है, जो की कई साइज और वेट में मिलती है, यह सिंगल रिंग बनी बानाई भी मिलती है, वहीं अगर आप चाहें तो असंबल करने वाले हूला हूप का भी उपयोग कर सकते हैं।  अक्सर बच्चे इसके साथ खेलते नजर आते हैं। वहीं अब यह हूला हूप बड़ों के फिटनेस जर्नी का एक हिस्सा हो गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना 30 मिनट तक हूला हूप से एक्सरसाइज करने से वेट लॉस के साथ-साथ इंच लॉस भी आसानी से होता है और बॉडी फेलेक्सिबल होती है। जब आप अपनी कमर में रिंग को फंसाकर घुमाते हैं औऱ उसे गिरने से रोकने की कोशिश करते हैं, इस वक्त आप अपनी कई मसल्स और कोर का उपयोग कर रहे होते हैं। इसे मस्ती भरे अंदाज में मनपसंद म्यूजिक के साथ किया जाए तो कहने ही क्या।

अगर हूला हूप का रिंग छोटा और हल्का है तो इसे चलाने में अधिक एनर्जी यूज होती है। वहीं अगर इसकी रिंग बड़ा और भारी होगी तो उसे चलाते रहना उतना ही आसान होता है। अगर आप इसे लंबे समय तक करने में सक्षम हैं तो ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाएंगे।

कैसे करें हूला हूप से एक्सरसाइज

हूला हूप करने के लिए पहले रिंग के अंदर खड़े हो जाएं और हूप को कमर तक हाथों से लेकर आएं, फिर कमर हिलाते हुए उसे घुमाएं और बैलेंस करने की कोशिश करें ताकि रिंग किसी तरह नीचे नहीं गिरे। पैरों और हाथों का मूवमेंट करते रहें ताकि रिंग को उपर से नीचे औऱ नीचे से ऊपर लाया जा सके। लेकिन यह सब बिना हाथ लगाए करना है। 

रोजाना 250-300 कैलोरी होती है बर्न

अगर आप हूला हूप रोजाना आधे घंटे करते हैं आपकी स्पीड मीडियम होती है तो आप एक दिन में 250 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह फैट बर्न करने का अच्छा आप्शन है। इससे बॉडी की मसल्स टोन्ड होती हैं। इसकी रेग्यूलर प्रेक्टिस से बॉडी फ्लैक्सिबल होती है।

स्ट्रेस लेवल में आती है कमी

हूला हूप बॉडी और ब्रेन के कॉम्बिनेशन का वर्क आउट है, जहां इससे बाडी का एक्सट्रा फैट बर्न होता है, वहीं जब आप इसे बैलेंस करने के लिए वर्क आउट करते हैं तो आपका ब्रेन भी एक्टिव मोड मे रहता है। इस मजेदार एक्सरसाइज से आप अपनी बाडी और ब्रेन दोनों का बैलेंस बना कर रख सकते है। इससे आपका कन्संट्रेशन बढ़ता है, आपको शांति का अनुभव होता है।

पूरी बॉडी की होती है एक्सरसाइज

हूला हूप को आप कमर के चारों और घुमाते हैं, जिससे आपकी पीठ को मजबूत होती है, पीठ दर्द में आराम मिलता है। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनकी सिटिंग जॉब की वजह से उन्हें 8 से 9 घंटे ऑफिस में बिजी रहना होता है। जिनके शरीर में पेट और हिप्स में चर्बी जमा है, हूला हूप शरीर के बुरे कोलेस्ट्राल को कम करने में हेल्प करता है। इसके जरिए 12 से 15 कई डिफरेंट तरह की एक्सरसाइज होती है, पेट से शुरू होकर बाद में शरीर के लगभग सभी हिस्सा कवर हो जाता है।