High BP: डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

High Blood Pressure: समय रहते नियंत्रित न करने से होता है हार्ट-अटैक या हार्ट संबंधी अन्य बीमारियां का खतरा

Updated: Aug 04, 2020, 04:16 AM IST

आज के दौर में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं आम हो गई है। बदलते सामाजिक परिवेश, घर-परिवार और कार्यक्षेत्र के तनावों के बीच लोगों के लिए यह समस्या जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं कोरोना संकट के दौरान रोजगार व काम-धंधे चौपट होने के कारण उपजे मानसिक तनाव के दौर में यह बीमारी और भी ज्यादा खतरनाक है।

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति द्वारा इसे नजरअंदाज करने या समय रहते इसे नियंत्रित करने का प्रयास न करने के कारण भविष्य में हार्ट-अटैक या हार्ट संबंधी अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं जिससे काफी हद तक इससे राहत मिलती। जानते हैं ऐसे चार खाद्य पदार्थ जिसके सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।

1. कीवी

कीवी एक बेहद स्वादिष्ट फल माना जाता है। काफी लोग इसे बेहद चाव से खाते हैं। इसका सेवन उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। प्रतिदिन तीन-चार कीवी खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। इसे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। 

2. ओट्स

स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन समय पर नाश्ता करना बेहद आवश्यक है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सुबह नाश्ते में ओट्स शामिल करने से लाभ मिलता है। स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने वाले ओट्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है वहीं इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में ओट्स को नाश्ते के रूप में सेवन करने से ब्लड प्रेशर काफी हद तक नियंत्रण में रहता है।

3. हरी सब्जियां

वैसे तो डॉक्टरों द्वारा सभी को हरी सब्जियां खाने के लिए कहा जाता है लेकिन उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। हरी सब्जियों में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए इन्हें सभी उम्र के लोगों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों का सेवन हर तरह के बीमारियों से निजात दिलाने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है।

4. दही

हर घर में पाया जाने वाला दही में अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कम लोग ही जानते हैं कि दही का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर भी काबू में रहता है। लो फैट होने की वजह से इसका उपयोग अधिक वजन के लोग भी कर सकते हैं। हालांकि निमोनिया के मरीजों को दही का सेवन से बचना चाहिए।