मिस्र में मिले 3000 साल पुराने 50 ताबूत

मिस्र (Egypt) की प्रसिद्ध आर्कियोलॉजिकल साइट सकारा नेक्रोपॉलिस में मिले ताबूतों को दुर्लभ खोज माना जा रहा है, इससे मिस्र के इतिहास के बारे में नई जानकारी मिलने की उम्मीद की जा रही है

Updated: Jan 18, 2021, 08:26 AM IST

Photo Courtesy: Hindustan times
Photo Courtesy: Hindustan times

मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) के पास एक प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल सकारा नेक्रोपॉलिस से तीन हजार साल पुराने ताबूत 50 ताबूत मिले हैं। यहां कब्रगाह से ये 50 ताबूत मिले हैं। इस बारे में मशहूर पुरातत्वविद जाही हवास का कहना है कि यह मिस्र (Egypt) का इतिहास बदल देगा। यह एक दुर्लभ और नई खोज है, इससे  पहले सकारा में मिलीं न्यू किंगडम की वस्तुएं 500 ईसापूर्व की ही मानी जाती थीं।  लेकिन अब यह धारणा बदल गई है। यहां तीन हजार साल पुरानी वस्तुएं मिली हैं।

न्यू किंगडम का इतिहास जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 3 हजार साल पहले शुरू हुआ था। यहां से 22 विशेष प्रकार की शैफ्ट भी मिली हैं। इसमें एक के साथ एक सिपाही भी मिला है। सिपाही के साथ अन्य हथियार और एक पत्थर का भी ताबूत मिला है, जिसके साथ मास्क, लड़की की नाव, प्राचीन खेलों से जुड़ी चीजें शामिल हैं।

हाल ही में मिस्र ने दुनिया के सामने अपना प्राचीन खजाना पेश किया। सकारा मिस्र की प्राचीन राजधानी मेम्फिस का एक कब्रिस्तान है। इस विशालकाय कब्रिस्तान को यूनेस्को ने एक विश्व विरासत स्थल माना है। यहां दर्जनों पिरामिड स्थित हैं। माना जाता है कि यह प्राचीन बौद्ध मठ और पशुओं को भी दफनाने का स्थान है।

मिस्र के जानेमाने पुरातत्वविद जाही हवास की अगुवाई में उनकी टीम ने किंग तेती के पिरामिड के पास खुदाई की थी, जहां से पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिली है। किंग तेती ओल्ड किंगडम के पहले फराहो याने सम्राट थे।

मिस्र में लड़की के 50 ताबूत पाए गए हैं, ये ताबूत न्यू किंगडम से संबंधित हैं। जो कि 16वीं सदी ईसापूर्व से 11वीं सदी ईसापूर्व के बीच के हैं। पुरातत्वविदों का कहना है कि इन ऐतिहासिक ताबूतों की खोज सकारा का इतिहास बदल देगी।