अमेरिकी विमानों के पंखे से झूला झूल रहे हैं तालिबानी लड़ाके, वीडियो वायरल
कबाड़ हो चुके लड़ाकू विमान के पंखों से बांधी मोटी रस्सी, बनाया झुगाड़ू झूला, एक लड़ाका उसपर बैठा है बाकी दो उसे झूला रहे हैं, काबुल एयरपोर्ट से तालिबानी हुकूमत का अनोखा नजारा

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत की वापसी के साथ सबकुछ बदल चुका है। अफगानिस्तान में तालिबानी लड़कों की क्रूरता दिल दहलाने वाली है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। दरअसल, तालिबानी लड़ाके अमेरिकी विमान के पंख से झूला-झूल रहे हैं।
चीनी सरकार के एक अधिकारी लीजियान जाओ ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'साम्राज्यों का कब्रिस्तान और उनकी जंगी मशीनें। तालिबानियों ने अपने विमानों को झूलों और खिलौनों में बदल दिया है।'
The graveyard of EMPIRES and their WAR MACHINES. Talibans have turned their planes into swings and toys..... pic.twitter.com/GMwlZKeJT2
— Lijian Zhao (@zlj517) September 9, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फाइटर प्लेन की पंख से मोटी रस्सी बांधकर जुगाड़ू झूला बनाया गया है। इस झूले पर बैठकर एक तालिबानी लड़ाका आनंद ले रहा है, वहीं दो अन्य लड़ाके उसे धक्का देकर झूला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को मंत्री नहीं बना सकते, वो सिर्फ बच्चे पैदा करें: तालिबान
जिस फाइटर प्लेन पर ये लड़ाके झूल रहे हैं वो अमेरिकी सेना का है। दरअसल, अफगानिस्तान से वापसी के दौरान अमेरिकी सेना ने कई जंगी जहाजों को काबुल एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया था। फिलहाल ये विमान उड़ने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका ने उन्हें डिसेबल कर दिया है। विमान डिसेबल होने के कारण यह महज एक कबाड़ है। ऐसे में तालिबानी लड़ाकों ने इसे अपने आनंद का उपकरण बना दिया।
बता दें कि पिछले महीने काबुल पर कब्जे के बाद अफगानिस्तान में औपचारिक रूप से तालिबानी हुकूमत शुरू हो गया है। इसी हफ्ते तालिबान ने अपनी नई सरकार का गठन किया है। खास बात ये है कि तालिबानी कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों का नाम अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की लिस्ट में जुड़ा हुआ है। इनमे कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनपर अमेरिका ने इनाम रखा है।