रूस की राष्ट्रीय टीवी चैनल ने पुतिन का भाषण बीच मे ही रोका, बाद में देनी पड़ी सफाई

पुतिन शुक्रवार को मॉस्को के मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में हजारों समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान सरकारी टेलीविजन ने पुतिन की जगह देशभक्ति गाने की एक क्लिप को दिखाना शुरू कर दिया।

Updated: Mar 19, 2022, 05:48 AM IST

मॉस्को। रूस के सरकारी टेलीविजन चैलफ्ट ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भाषण को बीच में ही काट दिया। दरअसल पुतिन शुक्रवार को मॉस्को के मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में हजारों समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान सरकारी टेलीविजन ने पुतिन की जगह देशभक्ति संगीत की एक क्लिप को दिखाना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभक्ती गाने की फुटेज की वजह से पुतिन के प्रसारण को बीच में ही काट दिया गया। रूस का यह सरकारी टेलीविजन को कड़ाई से नियंत्रित किया जाता है और इस तरह की रुकावटें बेहद असामान्य हैं। हालांकि क्रेमलिन ने बाद में कहा कि प्रसारण 'सर्वर पर तकनीकी समस्याओं के कारण बाधित' हुआ था। लगभग 10 मिनट बाद, सरकारी टेलीविज़न ने पुति न के भाषण को शुरू से अंत तक फिर से दिखाया।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग, यूरोपीय नेताओं ने कमेटी को लिखा पत्र

बता दें कि प्रसारण उस वक्त रुका जब पुतिन यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई सफाई दे रहे थे. पुतिन यूक्रेन में युद्ध छेडऩे के बाद दुनियाभर में आलोचना झेल रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने रैली के दौरान कहा, 'हमें पता है कि क्या करना चाहिए। हमें यह भी पता है कि इसके लिए क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है। हमारा आगे का भी प्लान तैयार है।' स्टेडियम में मौजूद लोग पुतिन के समर्थन में नारे लगा रहे थे और उनके समर्थन वाले झंडे लेकर पहुंचे थे। कई झंडों पर 'Z' का निशान बना हुआ था।

दरअसल यूक्रेन में हमला करने वाली रूसी सेना की टुकड़ियां ज़ेड निशान वाले झंडा का प्रयोग करती है। इसके अलावा कई लोग 'Za Putin' वाले पोस्टर बैनर लेकर भी पहुंचे थे। इसका मतलब रूसी भाषा में 'पुतिन के लिए' होता है। पुतिन ने कहा, 'आज हमारे लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वे एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। इस तरह की एकता लंबे समय के बाद देखने को मिली है।'