पुतिन को सता रहा खाने में जहर देकर हत्या का डर, 1000 पर्सनल स्टाफ को नौकरी से निकाला

रूस में हत्या का सबसे आम तरीका से खाने में जहर देना, यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच जान का खतरा महसूस करते हुए राष्ट्रपति पुतिन सतर्क हो गए हैं

Updated: Mar 23, 2022, 07:03 AM IST

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परेशानियां कम होती नहीं दिख रहीं। यूक्रेन में जहां रूसी सैनिकों को युद्ध के 28 दिन बाद भी काफी जद्दोहजद करनी पड़ रही है, वहीं रूस में पुतिन को अपनी जान का खतरा सता रहा है। पुतिन को डर है कि उन्हें खाने में जहर देकर मारा जा सकता है।

दरअसल, व्लादिमीर पुतिन ने अपने 100 पर्सनल स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। इसमें खाना बनाने वाली टीम, बॉडीगार्ड, लांड्री वाले भी शामिल हैं। उनके जगह पुतिन ने नए लोगों को भर्ती किया है। ऐसे में स्पष्ट है कि युद्ध के बीच पुतिन ने अपने पर्सनल स्टॉफ में इतना बड़ा बदलाव हत्या के डर से किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनो में खुफिया एजेंसियों ने भी पुतिन की हत्या के इनपुट दिए हैं। इससे निपटने के लिए पुतिन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने लेटर जेड लिखे रॉकेट को अंतरिक्ष में किया लांच

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभावित परमाणु हमले के डर से उन्होंने अपने परिवार को एक रहस्यमय अंडरग्राउंड शहर में छिपा दिया है। इससे पता चलता है कि पुतिन कितने सतर्क हैं। रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है। कुछ लोग देशद्रोही होते हुए उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।

हाल ही में एक अमेरिकी सांसद ने पुतिन की हत्या का आह्वान किया था। सांसद लिंडसे ग्राहम ट्वीट किया किया था कि 'इन सब को खत्म करने का सिर्फ एक तरीका ये है कि कोई पुतिन को बाहर निकाल दे। यह आप अपने देश के लिए करेंगे, दुनिया के लिए करेंगे। हालांकि, ग्राहम के इस बयान के लिए उन्हें रूस और अपनी पार्टी की तरफ से फटकार भी लगाई गई थी। 

यह भी पढ़ें: आपका खेल खत्म हुआ इमरान खान, शाहबाज होंगे हमारे पीएम: मरियम नवाज शरीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के कई वरिष्ठ राजनीतिक लोगों ने भी पुतिन के करीबी लोगों को उनकी हत्या करने की कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यही वजह है कि पुतिन इतने डरे हुए हैं। बता दें कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका है खाने में जहर देना। हालांकि पुतिन अब इसे लेकर काफी सचेत हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन को जब भी खाना दिया जाता है तो पहले इसकी जांच होती है।