अलीराजपुर के छात्रावास में फूड पॉइजनिंग का कहर, खाना खाने के बाद 22 स्टूडेंट्स की बिगड़ी तबीयत

खाना खाने के बाद अचानक छात्रों को उल्टी होनी शुरू हुईं। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Updated: Sep 10, 2023, 11:05 AM IST

Image courtesy- Naidunia
Image courtesy- Naidunia

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दूषित खाना खाने के कारण कई छात्रों की तबीयत अचानक खराब हो गयी। सभी छात्र हॉस्टल में शाम का खाना खाकर सोने जाने वाले तभी अचानक कुछ छात्रों को उल्टी की शिकायत हुई।देखते-देखते 22 छात्र बीमार हो गए। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के जोबट ब्लॉक स्थित शासकीय बालक छात्रावास में शनिवार को बच्चे रात का खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी अचानक से बच्चों को उल्टियां होनी शुरू हो गईं। बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख हॉस्टल वार्डन ने सभी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामला चूंकि शासकीय छात्रावास से जुड़ा था तो स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचने लगे। अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। मौके पर जिला कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर भी पहुंचे। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए हॉस्टल अधीक्षक करम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। और स्वास्थ्य विभाग की टीम को छात्रवास के भोजन की जांच के लिए भेजा।