7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS समिट में होंगे शामिल
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 12 और 13 सितंबर को भारत दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा की पुष्टि चीन के विदेश मंत्रालय ने की है। करीब सात साल बाद शी जिनपिंग का भारत दौरा हो रहा है। ऐसे में BRICS बैठक के साथ प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच संभावित द्विपक्षीय मुलाकात पर भी खास नजर रहेगी।
नई दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, चीन ने अभी शी जिनपिंग की भारत यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है। दोनों नेताओं के बीच अलग से बैठक होने की संभावना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:MP हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश यशवंत कोगजे, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने दिलाई शपथ
शी जिनपिंग इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत आए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अनौपचारिक शिखर बैठक तमिलनाडु के मामल्लपुरम में हुई थी। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की थी।
वहीं, उससे पहले शी जिनपिंग 2016 में गोवा में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे थे। सितंबर 2014 में राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला भारत दौरा हुआ था। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत की थी।
यह भी पढ़ें:भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
शी जिनपिंग का नया भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश सीमा विवाद के बाद अपने संबंधों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में भारत और चीन के रिश्तों में तनाव रहा है लेकिन हाल के समय में दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग स्तरों पर संवाद और संपर्क बढ़ा है।
ऐसे माहौल में BRICS सम्मेलन दोनों देशों के नेताओं को आमने-सामने बातचीत का अवसर दे सकता है। यदि प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होती है तो इसमें सीमा से जुड़े मुद्दों के साथ दोनों देशों के व्यापक संबंधों और आगे सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है। इसी वजह से शी जिनपिंग की इस यात्रा को भारत-चीन संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, दो दिन में 85 नए मरीज मिले, 122 एक्टिव के




