टीकमगढ़ से कांग्रेस MLA यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस का छापा, फ्रॉड के मामले में हो रही पूछताछ
यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
 
                                    टीकमगढ़। असम पुलिस ने टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक हैं यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर छापा मारा है। मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है, जिसके चलते असम पुलिस की दबिश दी। पुलिस अब उनसे 60 करोड़ के करीब के फ्रॉड के मामले में पूछताछ करेगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भी असम पुलिस ने ऐसी ही दबिश दी थी। इस समय यादवेंद्र सिंह बुंदेला से पूछताछ जारी बताई जा रही है। SP के मुताबिक, यादवेंद्र सिंह से बेटे शाश्वत सिंह पर असम में धोखाधड़ी का केस दर्ज है, जिसकी जांच करने असम का पुलिस दल आज सुबह टीकमगढ़ पहुंचा। हालांकि विधायक का बेटा 6 महीने से फरार है, जिसकी तलाश में असम पुलिस जुटी हुई है।
और पढ़े: MP News: छतरपुर की घसान नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 59 लोग, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान
यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे।
इसके बाद 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वर्तमान विधानसभा में वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला 2008 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को हराया था।




 
                             
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
         
                                    
                                 
                                     
                                     
                                     
								 
								 
 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								