मध्य प्रदेश में 9 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सात दिन में 698 KM कवर करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में आज पार्टी के महासचिवों प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों और सीएलपी नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि मध्य प्रदेश में 698 किलोमीटर की यात्रा होगी। राज्य में यात्रा 7 दिन तक रहेगी और 9 जिले कवर होंगे। यात्रा ग्वालियर जिले से प्रदेश में प्रवेश करेगी और गुना, उज्जैन होते हुए राजस्थान में एंटर करेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे। राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।
आज की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge और सभी नेताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस यात्रा का नाम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' होगा।
— Congress (@INCIndia) January 4, 2024
भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।
राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और… pic.twitter.com/ffMqRj4ABi
जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई थी। 'भारत जोड़ो यात्रा' ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।
राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई थी।
— Congress (@INCIndia) January 4, 2024
'भारत जोड़ो यात्रा' ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी।
ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।
:… pic.twitter.com/NcAj7r7Joy
जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय में तीन घंटे तक चली बैठक में 2024 के चुनावों की तैयारी को लेकर भी सुझाव आए हैं और उस पर भी बातचीत हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आप लोग पार्टी के आंख-कान हैं। अब हमारे पास सिर्फ तीन महीने हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें एक टीम की तरह पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को आपसी मतभेद मीडिया में उठाने से बचने की सलाह दी।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे। भारत न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी। इसी यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने आज बैठक बुलाई थी।
“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप
मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)
• मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
• असम | 833 किमी | 17 जिला
• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
• बिहार | 425 किमी | 7 जिला
• झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
• उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
• छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
• उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
• मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
• राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
• गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
• महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला
यात्रा की दूरी: 6,700 किमी. से ज्यादा
67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा