भोपाल: कर्ज में डूबे इंजीनियर ने बड़े तालाब में कूदकर की खुदकुशी, घर की किस्त को लेकर था परेशान
इलेक्शन कमिशन ने जयराम रमेश को एक पत्र लिखकर कहा कि वे अपने दावे से जुड़ी डिटेल शेयर करें। ताकि इस मामले में सही एक्शन लिया जा सके।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक को सुबह 7 बजे भदभदा स्थित बड़े तालाब के किनारे देखा गया था। कुछ देर टहलने के बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक होम लोन की कुछ इंस्टॉलमेंट ड्यू होने के चलते वह डिस्टर्ब चल रहे थे।
कमला नगर थाने के प्रधान आरक्षक मिलन सिंह ने बताया कि देवेंद्र तोमर (43) चूना भट्टी इलाके में रहते थे। वे एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। एक सालभर से वर्क फ्रॉम होम पर थे। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने का कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे देवेंद्र को तालाब किनारे देखा था। वे कुछ देर टहलते रहे फिर अचानक पानी में छलांग लगा दी। नगर निगम के गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया है।
देवेंद्र की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों में खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल बॉडी को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।