Bhopal: कुख्यात अपराधी मुख्तार मलिक गिरफ्तार

MP Police: सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक माने जाने वाले मुख्तार मलिक को भोपाल पुलिस ने रायसेन से किया गिरफ्तार, भोपाल में मलिक के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज

Updated: Sep 09, 2020, 06:45 AM IST

Photo Courtesy : Patrika
Photo Courtesy : Patrika

रायसेन/भोपाल। क्षेत्र के सबसे बड़े गुंडे और अपराधियों में से एक मुख्तार मलिक को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस ने मुख्तार मलिक को रायसेन के गौहरगंज से गिरफ्तार किया है। मुख्तार मलिक को रायसेन से गिरफ्तार कर के राजधानी में भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में लाया गया है। 

पुलिस काफी समय से मुख्तार मालिक की तलाश कर रही थी। जनवरी महीने में कोहेफिजा थाने में ज़मीन हड़पने की साजिश रचने के लिए मुख्तार के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी मुख्तार मालिक अपने कारनामों के लिए कुख्यात है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के कोहेफिजा थाने में उसके खिलाफ कुल दो मामले दर्ज हैं। मुख्तार मलिक की गिनती क्षेत्र के बड़े अपराधियों में होती है।