भोपाल। राजधानी में आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए भोपाल नगर निगम ने अहम फैसला लिया है। दरअसल शहर में आज महिलाओं के लिए फ्री बस की व्यवस्था की गई है। जिससे महिलाएं शहर के अंदर मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। यह नियम सिर्फ आज रक्षाबंधन के लिए ही लागू है। महापौर मालती राय ने इसके लिए जानकारी साझा की है। 

शहर में रात 9 बजे तक महिलाएं सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। पहले कुल 325 रूट पर 185 बसें चलती थीं। इनमें 250 से ज्यादा बसें पिछले एक साल बंद की गई। जिसके बाद अब 80 बसें बची है। जिसका उपयोग शनिवार को किया जा सकेगा। वहीं पहले भोपाल सिटी में चलने वाली बस से अधिकतर शहर को कवर करती थीं। जिसमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, एमपी नगर, करोंद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधी नगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, नारियलखेड़ा, लांबाखेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल है लेकिन अभी केवल 8 रूटों पर ही बस चल रही है। 

यह भी पढ़ें: सोनू निगम, संजय लीला भंसाली सहित इन हस्तियों को सम्मानित करेगी MP सरकार, संस्कृति विभाग ने घोषित किए 8 राष्ट्रीय सम्मान

इस संबंध में महापौर मालती राय ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हर साल रक्षाबंधन में बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। इसको लेकर बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। यह इस वर्ष भी दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया जाएगा। जिससे वे रक्षाबंधन के दिन भाइयों को आराम से राखी बांध सके।